मथुरा। जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित भ्रमण वाले मार्गो स्थानों पर साफ सफाई निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा तेजी से निर्माण किया जा रहा है। नगर में सफाई व्यवस्था, बॉल पेन्टिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं मार्गो पर सजावट आदि कार्य किए जा रहे है । बुधवार दोपहर नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने भगतसिंह पार्क जुबली पार्क गोवर्धन चौराहा अन्डर पास, रिफाइनरी अन्डर पास पर हो रही बॉल पेटिंग को सौन्दर्यीकरण कराने एवं सेल्फी पांइटों विकसित करने तथा विशेष प्रकाश व्यवस्था कराये जाने हेतु किये जा रहे कार्यो को मौके पर जाकर देखा।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को दृष्टिगत रखते हुये श्रीकृष्ण जन्मभूमि को जाने वाले मुख्य मार्गो पर पेचवर्क, सड़कों को गढ़ढा मुक्त कराये जाने हेतु मोदनारायण झा अधिशासी अभियन्ता सिविल को निर्देशित किया गया। साथ ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मुख्य मार्गो पर विशेष सफाई व्यवस्था कराते हुये रोस्टर तैयार कराये जाने हेतु जितेन्द्र कुमार क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार अधिशासी अभियन्ता सिविल मोद नारायण झा सहायक अभियन्ता सिविल शंशाक सिंह क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र कुमार सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया आदि अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.