मथुरा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एस बी सिंह ने जनहित में अवैध निर्माण की रोकथाम, ऑनलाइन मानचित्रो की पत्रावलियों का निस्तारण हेतु बड़े पैमाने पर अवर अभियंताओं के स्थानांतरण किए हैं।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री सिंह के अनुसार अवर अभियंता दिनेश गुप्ता सेक्टर 1 छटीकरा से वृंदावन सेक्टर 2 वृंदावन शहर, मनीष तिवारी सेक्टर 3 यमुना पार क्षेत्र और सेक्टर 4 मथुरा शहर, मनोज अग्रवाल सेक्टर 5 गोकुल बैराज से आगरा सीमा तक अनिल सिंघल सेक्टर 6 कृष्णा नगर नरहौली से स्टेट बैंक भूतेश्वर मसानी से गोकुल रेस्टोरेंट तक सेक्टर 7 मनोज अग्रवाल आगरा सीमा से नरहौली चौराहे तक सेक्टर 8 अनिल सिंघल नरहौली चौक से गोवर्धन रोड तक सेक्टर 9 सुनील कुमार राजोरिया गोवर्धन चौराहे से छटीकरा तक सेक्टर 10 गोवर्धन राधाकुंड का क्षेत्र अनिरुद्ध यादव सेक्टर 11 कोसी नंदगांव का क्षेत्र सुनील कुमार राजोरिया और सेक्टर 12 छाता चौमुहा छटीकरा चौराहे तक मनीष तिवारी को क्षेत्र आवंटित किया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.