मथुरा गोवर्धन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारे छापे , 500 किलो पेड़ा बनाने वाली दूषित सामग्री कराई नष्ट

मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत श्री कृष्ण जन्म भूमि स्थित मार्केट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियोंकी टीम द्वारा खान पान की दुकानों पर चैकिंग की गयी। इस दौरान कई दुकानों से सैम्पिल लिए गए वही लगभग 500 किलोग्राम पेड़ा बनाने वाली दूषित सामग्री को विभिन्न दुकानों से एकत्रित कर नष्ट कराया गया ।

जगदीश मिठाई वाला के प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर संदेह होने पर पेड़ा मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया। प्रतिष्ठान स्वामी लाइसेंस ना दिखा सके जिसके लिए उनका चालान किया गया । बृज गोपाल पेड़ा वाले, गुलजारी लस्सी वाला से पेड़ा मिठाई एवं दही का एक-एक नमूना एवं बांके बिहारी चाट भंडार से गोलगप्पे के पानी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया।

इसके अलावा गोवर्धन क्षेत्र मे अमृत भोग रेस्टोरेंट से वेसन लड्डू तथा शंभू नाथ शर्मा खादय प्रतिष्ठान से मक्खन का नमूना संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जा रहा है । कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. गौरी शंकर एसपी तिवारी तथा एस एस निरंजन देवराज सिंह अरुण कुमार दलबीर सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।