वृन्दावन। नगर निगम मथुरा वृन्दावन और प्रोजेक्ट पूर्ण (उन्नति की साझेदारी) ने गाँधी पार्क में री-साइकल्ड प्लास्टिक से बने बेंच लगा कर विश्व पर्यावरण दिवस पर थ्रीआर (रीड्यूज, रीयूज, रीसाइकल्ड), वेस्ट टू वंडर पार्क एवं जीरो वेस्ट इवेंट की थीम पर पर्यावरण दिवस मनाया।
बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन एवं पूर्ण परियोजना (उन्नती की साझेदारी) के संयुक्त तत्वावधान में वृन्दावन नगर के गांधी पार्क में कार्यक्रम का आयोजन कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित उप सभापति नगर निगम मथुरा-वृन्दावन मुकेश सारस्वत ने बताया कि वार्ड सं. 50 के घरों पृथ्थक्कीरण कर एकत्रित की गयी सिंगल यूज प्लांस्टि एवं प्रतिबंधित पाॅलीथिन को पूर्ण परियोजना (उन्नती की साझेदारी) द्वारा रीसाइकल्ड कर बैंच तैयार की गयी है। उन्हीं बैंच को आज गांधी पार्क में स्थापित किया गया है। एक बैंच के निर्माण में लगभग 70 किलाग्राम प्रतिबंधित पाॅलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किया गया है। कहा गया कि नगर निगम के इस अभिनव प्रयास एवं स्थानीय जनता के सहयोग से यमुना में प्रदूषण कम हो सकेगा।
अपर नगर आयुक्त चन्द्र प्रकाश पाठक ने बताया कि उक्त कार्यक्रम जीरो वेस्ट ईवेन्ट आत्म निर्भर वार्ड की थीम पर एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अनुसार आयोजित किया गया है। रीसाइकल्ड वेस्ट के माध्यम से आज कुल 04 बैंच की स्थापना गांधी पार्क में करायी गयी है जिन पर कान्हा माखन पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिताओं के तहत स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की थीम पर सुंदर कलाकृतियाँ की गयी हैं। आगामी दिनों इसी प्रकार लगभग 46 रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी बेंच तैयार कर शहर के विभिन्न स्थानों में लगायी जायेगी। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना और प्लास्टिक अपशिष्ट के प्रति उन्हें संवेदनशील बनाना भी है।

सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक द्वारा बताया गया कि मथुरा वृंदावन को भारत के सबसे स्वच्छ पवित्र शहरों में से एक बनाने के उद्देश्य से, पेप्सीको इंडिया ने प्लान फाउंडेशन, रेसिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और मथुरा वृन्दावन नगर निगम के साथ मिलकर वर्ष 2022 में पूर्ण – उन्नति की साझेदारी का शुभारंभ किया था।
कम्प्युनिटि लीड के आतिफ द्वारा बताया गया कि आज का यह कार्यक्रम जीरो वेस्ट रहा है। कार्यक्रम के संचालन के दौरान पुनः प्रयोग सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया है। बताया गया कि इस कार्यक्रम से इकठ्ठा होने वाला सूखा कूड़ा ड्राई वेस्ट कलेक्शन सेंटर लेकर जाया जायेगा और उस से बेंच बनायीं जाएँगी जो आगे आने वाले दिनों में शहर में लगायी जाने वाली है और यहाँ का गीला कूड़ा कम्पोस्ट प्लांट में ले जाया जायेगा जिससे खाद बनायीं जाएगी। यह पहल स्वच्छ भारत अभियान के तहत मथुरा वृन्दावन की भागेदारी को दर्शाता है। इन बेंचों के माध्यम से हम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना चाहते है ।
कार्यक्रम में स्वच्छ सारथी क्लब के अन्तर्गत स्कूल प्रशासन, बच्चों, उनके अभिभावकों और समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया। प्रोजेक्ट पूर्ण स्कूलों और समुदायों के साथ भी कई तरह के जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम कर रहा है। कार्यक्रम के अन्त में नगर निगम के वृन्दावन कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड सं. 34 पार्षद प्रतिनिधि सतीश वघेल प्रेम मंदिर मार्केट एसो. के अध्यक्ष आशीष ठाकुर मार्केट एसो. के अध्यक्ष आलोक बंसल निखिल आदि उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.