मथुरा। लोकसभा सीट पर अब तक हुई गिनती के मुताबिक हेमा मालिनी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्याशी मुकेश धनगर से 68259 वोटो से आगे चल रही है। हेमा मालिनी को 105249 वोट जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को 36990 वोट, बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह को 32631 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप को 2073 वोट हासिल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार मथुरा के सट्टा बाजार में बसपा प्रत्याशी को तीसरे नंबर पर आँका जा रहा है।
