• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home राष्ट्रीय

Lok Sabha Election : 57 सीट, 904 उम्मीदवार; पीएम मोदी, कंगना से अभिषेक बनर्जी तक की सीट पर मतदान

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in राष्ट्रीय
0
थम गया पहले चरण का चुनाव प्रचार, शुक्रवार को होगा मतदान

Lok Sabha Election 2024

0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली । लोकसभा चुनाव के छह चरण के मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सातवें और अंतिम चरण के चुनाव का प्रचार गुरुवार शाम (30 मई) समाप्त हो जाएगा। सातवें दौर में केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और सात राज्यों की कुल 57 सीटों पर 1 जून को मतदान है। इन प्रदेशों से कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेत्री कंगना रनौत, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह की भी सीटें शामिल हैं।

आइये जानते हैं सातवें चरण के बारे में सब कुछ…

सातवें चरण की चर्चित सीटों का समीकरण

नरेंद्र मोदी: उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट इस चुनाव की सबसे चर्चित सीट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार यहां से भाजपा के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं बसपा ने अतहर जमाल लारी को अपना चेहरा बनाया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उतरे थे। उनके सामने कांग्रेस ने अजय राय और सपा ने शालिनी यादव को उतारा था। नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे और यहां प्रधानमंत्री ने सपा की शालिनी यादव को 4,79,505 मतों से बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। इस चुनाव में नरेंद्र मोदी को 6,74,664 वोट, सपा उम्मीदवार शालिनी को 1,95,159 और कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 वोट मिले थे। पिछले चुनाव में वाराणसी में कुल 57.13% लोगों ने मतदान किया था।

कंगना रनौत: इस चुनाव में उतरे उम्मीदवारों में कुछ ऐसे हैं जिनकी चर्चा सबसे ज्यादा है। ऐसी ही एक उम्मीदवार हैं कंगना रनौत। फिल्म अभिनेत्री कंगना को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। विक्रमादित्य सिंह यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। विधायक विक्रमादित्य सिंह मंडी से मौजूदा कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। विक्रमादित्य सिंह का परिवार मंडी लोकसभा सीट का छह बार प्रतिनिधित्व कर चुका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा के राम स्वरुप शर्मा जीते थे। 2019 में मंडी में 73.6% लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया था। 2021 में मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन हो गया। इसके बाद मंडी सीट पर उप-चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद चुनी गईं।

उपेंद्र कुशवाहा vs पवन सिंह: बिहार की काराकाट सीट इस चुनाव में खूब चर्चा बटोर रही है। रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा यहां से एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी हैं। महागठबंधन की ओर से भाकपा-माले के राजा राम सिंह उतरे हैं। इसके अलावा निर्दलीय उतर कर भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने काराकाट की लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है। 2019 में यहां जदयू के महाबली सिंह को जीत मिली थी। बीते चुनाव में काराकाट सीट पर 49.09% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

अभिषेक बनर्जी: पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर लोकसभा सीट भी चर्चित सीटों में शामिल है। टीएमसी ने यहां पार्टी के महासचिव और मौजूदा सांसद अभिषेक बनर्जी को उम्मीदवार बनाया है। दूसरी ओर भाजपा ने अभिजीत दास (बॉबी) को टिकट दिया है। दास भाजपा की दक्षिण 24 परगना जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा माकपा के युवा नेता प्रतिकुर रहमान भी मैदान में हैं। पिछले चुनाव में इस सीट से टीएमसी के अभिषेक बनर्जी को जीत मिली थी। 2019 के चुनाव में डायमंड हार्बर में 81.98% लोगों ने मतदान किया था।

ये केंद्रीय मंत्री मैदान में
सीट मंत्री मंत्रालय
वाराणसी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री
आरा आरके सिंह ऊर्जा मंत्री
महराजगंज पंकज चौधरी वित्त राज्य मंत्री
मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री
चंदौली महेंद्रनाथ पांडेय भारी उद्योग मंत्री
हमीरपुर अनुराग ठाकुर खेल मंत्री

किस सीट पर किन चेहरों के बीच मुकाबला

राज्य लोकसभा सीट भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य उम्मीदवार-4 पार्टी-4
बिहार नालंदा कौशलेंद्र कुमार (जदयू) संदीप सौरभ (भाकपा (माले))
बिहार पटना साहिब रवि शंकर प्रसाद अंशुल अविजीत
बिहार पाटलीपुत्र राम कृपाल यादव मीसा भारती (राजद)
बिहार आरा आरके सिंह सुदामा प्रसाद (भाकपा (माले))
बिहार बक्सर मिथिलेश तिवारी सुधाकर सिंह (राजद)
बिहार सासाराम (एससी) शिवेश कुमार मनोज कुमार
बिहार काराकाट उपेन्द्र कुशवाहा (आरएलएम) राजा राम सिंह (भाकपा (माले)) पवन सिंह (निर्दलीय)
बिहार जहानाबाद चंदेश्वर प्रसाद (जदयू) सुरेंद्र यादव (राजद)
चंडीगढ़ चंडीगढ़ संजय टंडन मनीष तिवारी
हिमाचल प्रदेश कांगड़ा डॉ. राजीव भारद्वाज आनंद शर्मा
हिमाचल प्रदेश मंडी कंगना रनौत विक्रमादित्य सिंह
हिमाचल प्रदेश हमीरपुर अनुराग ठाकुर सतपाल रायजादा
हिमाचल प्रदेश शिमला सुरेश कश्यप विनोद सुल्तानपुरी
झारखंड राजमहल ताला मरांडी विजय हांसदा (झामुमो)
झारखंड दुमका सीता सोरेन नलिन सोरेन (झामुमो)
झारखंड गोड्डा निशिकांत दुबे प्रदीप यादव
ओडिशा मयूरभंज नाबा चरण माझी अंजनी सोरेन (झामुमो) सुदाम मरांडी (बीजद)
ओडिशा बालासोर प्रताप चंद्र सारंगी श्रीकांत कुमार जेना लेखाश्री सामंतसिंघर (बीजद)
ओडिशा भद्रक अभिमन्यु सेठी अनंत प्रसाद सेठी मंजूलता मंडल (बीजद)
ओडिशा जाजपुर रबिन्द्र नारायण बेहरा आंचल दास शर्मिष्ठा सेठी (बीजद)
ओडिशा केंद्रपाड़ा बैजयंत जय पांडा सिद्धार्थ स्वरूप दास अंशुमन मोहंती (बीजद)
ओडिशा जगतसिंहपुर बिभू प्रसाद तराई रवीन्द्र कुमार सेठी राजश्री मल्लिक (बीजद)
पंजाब गुरदासपुर दिनेश सिंह बब्बू सुखजिंदर सिंह रंधावा अमनशेर सिंह (आप) दलजीत चीमा शिअद
पंजाब अमृतसर तरणजीत सिंह संधू गुरजीत सिंह औजला कुलदीप धालीवाल (आप) अनिल जोशी शिअद
पंजाब खडूर साहिब मनजीत सिंह मन्ना कुलबीर सिंह जीरा लालजीत भुल्लर (आप) विरसा सिंह वल्टोहा शिअद
पंजाब जालंधर सुशील कुमार रिंकू चरणजीत सिंह चन्नी पवन टीनू (आप) मोहिंदर सिंह केपी शिअद
पंजाब होशियारपुर अनिता सोम प्रकाश यामिनी गोमर डॉ. राजकुमार (आप) सोहन सिंह शिअद
पंजाब आनंदपुर साहिब सुभाष शर्मा विजय इंदर सिंगला मालविंदर कंग (आप) प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिअद
पंजाब लुधियाना रवनीत सिंह बिट्टू अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अशोक पराशर (आप) रंजीत सिंह ढिल्लों शिअद
पंजाब फतेहगढ़ साहिब गेजा राम अमर सिंह गुरप्रीत सिंह (आप) बिक्रमजीत सिंह खालसा शिअद
पंजाब फरीदकोट हंस राज हंस अमरजीत कौर साहोके कर्मजीत अनमोल (आप) राजविंदर सिंह धर्मकोट शिअद
पंजाब फिरोजपुर गुरमीत सिंह सोढ़ी शेर सिंह घुबाया जगदीप सिंह (आप) नरदेव सिंह बॉबी मान शिअद
पंजाब बठिंडा परमपाल कौर सिद्धू जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू गुरमीत खुड्डियां (आप) हरसिमरत कौर बादल शिअद
पंजाब संगरूर अरविंद खन्ना सुखपाल सिंह खैरा गुरमीत मीत हेयर (आप) सिमरजीत सिंह मान शिअद (अमृतसर) (एसएसएम)
पंजाब पटियाला परनीत कौर धर्मवीर गांधी डॉ. बलबीर सिंह (आप) एनके शर्मा शिअद
उत्तर प्रदेश महराजगंज पंकज चौधरी वीरेन्द्र चौधरी मौसमे आलम (बसपा)
उत्तर प्रदेश गोरखपुर रवि किशन काजल निषाद (सपा) जावेद अशरफ (बसपा)
उत्तर प्रदेश कुशीनगर विजय कुमार दुबे अजय सिंह (सपा) शुभ नारायण चौहान (बसपा)
उत्तर प्रदेश देवरिया शशांक मणि त्रिपाठी अखिलेश प्रताप सिंह सन्देश (बसपा)
उत्तर प्रदेश बांसगांव कमलेश पासवान सदल प्रसाद रामसमुझ (बसपा)
उत्तर प्रदेश घोसी अरविंद राजभर (सुभासपा) राजीव राय (सपा) बालकृष्ण चौहान (बसपा)
उत्तर प्रदेश सलेमपुर रवींद्र कुशवाह रमाशंकर राजभर (सपा) भीम राजभर (बसपा)
उत्तर प्रदेश बलिया नीरज शेखर सनातन पांडेय (सपा) लल्लन सिंह यादव (बसपा)
उत्तर प्रदेश गाजीपुर पारस नाथ राय अफजाल अंसारी (सपा) उमेश कुमार सिंह (बसपा)
उत्तर प्रदेश चंदौली महेंद्रनाथ पांडेय बीरेंद्र सिंह (सपा) सत्येन्द्र कुमार मौर्य (बसपा)
उत्तर प्रदेश वाराणसी नरेंद्र मोदी अजय राय अतहर जमाल लारी (बसपा)
उत्तर प्रदेश मिर्जापुर अनुप्रिया पटेल (अपना दल) रमेश बिन्द (सपा) मनीष कुमार (बसपा)
उत्तर प्रदेश राबर्ट्सगंज रिंकी सिंह (अपना दल) छोटेलाल (सपा) धनेश्वर गौतम (बसपा)
पश्चिम बंगाल दमदम सिलभद्र दत्ता सुजान चक्रवर्ती (माकपा) सौगत रॉय (टीएमसी)
पश्चिम बंगाल बारासात स्वपन मजूमदार संजीब चटर्जी (फॉरवर्ड ब्लॉक) काकोली घोष (टीएमसी)
पश्चिम बंगाल बशीरहाट रेखा पात्रा निरापद सरकार (माकपा) सेख नुरुल इस्लाम (टीएमसी)
पश्चिम बंगाल जयनगर अशोक कंडारी समरेंद्र मंडल (आरएसपी) प्रतिमा मंडल (टीएमसी)
पश्चिम बंगाल मथुरापुर अशोक पुरकैत शरतचंद्र हलधर (माकपा) बापी हलदर (टीएमसी)
पश्चिम बंगाल डायमंड हार्बर अभिजीत दास प्रतीक उर रहमान (माकपा) अभिषेक बनर्जी (टीएमसी)
पश्चिम बंगाल जाधवपुर अनिर्बान गांगुली सृजन भट्टाचार्य (माकपा) सयानी घोष (टीएमसी)
पश्चिम बंगाल कोलकाता दक्षिण देबाश्री चौधरी सायरा शाह हलीम (माकपा) माला रॉय (टीएमसी)
पश्चिम बंगाल कोलकाता उत्तर डॉ. तापस रॉय प्रदीप भट्टाचार्य सुदीप बंधोपाध्याय (टीएमसी)

2019 में इन 57 सीटों पर कैसे थे नतीजे?

पार्टी सीटें
भाजपा 25
टीएमसी 9
कांग्रेस 8
बीजद 4
जदयू 3
बसपा 2
शिअद 2
अपना दल 2
झामुमो 1
आप 1

जिन सीटों पर 1 जून को मतदान, वहां 2019 में कैसी थी वोटिंग?

प्रदेश 2019 में वोट %
बिहार 51.34
चंडीगढ़ 70.61
हिमाचल प्रदेश 72.42
झारखंड 71.54
ओडिशा 74.61
पंजाब 65.94
उत्तर प्रदेश 58.46
पश्चिम बंगाल 78.80

Tags: #Lok Sabha Election: 57 seats904 candidates; Voting on seats ranging from PM ModiKangana to Abhishek Banerjee
Previous Post

मल्लिकार्जुन खरगे का दावा- मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर लोगों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया मतदान

Next Post

विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान में बैठे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान में बैठे पीएम मोदी,  देखें तस्वीरें

विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान में बैठे पीएम मोदी, देखें तस्वीरें

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

23368

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

9690

राया में किशोरी को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक की गिरफ्तारी न होने पर हिंदूवादी संगठनों में उबाल

5123

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

5058
वृंदावन में नगर आयुक्त ने पैदल निरीक्षण करते हुए देखीं परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं

वृंदावन में नगर आयुक्त ने पैदल निरीक्षण करते हुए देखीं परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं

July 3, 2025
यूपी में मथुरा बना सर्वाधिक रिश्वतखोर पकड़ने वाला जिला, ₹50 हजार की रिश्वत लेता सिपाही गिरफ्तार

यूपी में मथुरा बना सर्वाधिक रिश्वतखोर पकड़ने वाला जिला, ₹50 हजार की रिश्वत लेता सिपाही गिरफ्तार

July 3, 2025
शुभमन लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बने

शुभमन लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बने

July 3, 2025
स्पाइसजेट विमान का हवा में उखड़ा विंडो फ्रेम

स्पाइसजेट विमान का हवा में उखड़ा विंडो फ्रेम

July 3, 2025

Recent News

वृंदावन में नगर आयुक्त ने पैदल निरीक्षण करते हुए देखीं परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं

वृंदावन में नगर आयुक्त ने पैदल निरीक्षण करते हुए देखीं परिक्रमा मार्ग की व्यवस्थाएं

July 3, 2025
यूपी में मथुरा बना सर्वाधिक रिश्वतखोर पकड़ने वाला जिला, ₹50 हजार की रिश्वत लेता सिपाही गिरफ्तार

यूपी में मथुरा बना सर्वाधिक रिश्वतखोर पकड़ने वाला जिला, ₹50 हजार की रिश्वत लेता सिपाही गिरफ्तार

July 3, 2025
शुभमन लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बने

शुभमन लगातार दो टेस्ट में शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बने

July 3, 2025
स्पाइसजेट विमान का हवा में उखड़ा विंडो फ्रेम

स्पाइसजेट विमान का हवा में उखड़ा विंडो फ्रेम

July 3, 2025

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4163961
Views Today : 20988

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • About Us
  • Contact Us
  • Epaper

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved