मथुरा में 16 जून को गंगा दशहरा पर्व की तैयारियों के लिए नगर निगम ने कसी कमर

मथुरा। 16 जून को गंगा दशहरा पर्व पर नगर निगम द्वारा आम नागरिकों और श्रद्वालुओ की सुविधाओ के लिए व्यापक व्यवस्थाएं करने की तैयारी की जा रही है । इस संबंध में नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारी तथा सभी सफाई निरीक्षकों के साथ बैठक की गयी। बैठक में समाज सेवी गोपेश्वर चतुर्वेदी मौजूद रहें।
बैठक में नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस भी वर्ष भी समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने हेतु जलकल प्रकाश निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग से विभागाध्यक्षों को सह नोडल अधिकारी एवं अनिल कुमार अपर नगर आयुक्त को मथुरा जोन एवम सीपी पाठक को अपर नगर आयुक्त को वृंदावन जोन का नोडल अधिकारी नामित करते हुये दिशा-निर्देश दिए गये। बैठक में उन्होंने गंगा दशहरा पर पूर्व की भांति यमुना नदी के दोनो ओर वेरिकेटिंग चेंजिंग रूम गोताखोर स्टीमर आदि के साथ साथ यमुना के सभी घाटों पर साफ सफाई एवं मरम्मत तथा प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए गए ।
नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष भी गंगा दशहरा पर्व पर पूर्व की भांति व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के स्थानीय निवासी एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुलभ गंगा दशहरा का आभास हो इस हेतु नगर निगम मथुरा-वृन्दावन तत्पर है।
बैठक में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी महाप्रबंधक जल अरुणेंद्र सिंह राजपूत अधिशासी अभियंता सिविल एसपी मिश्रा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम जोनल सेनेटरी ऑफिसर जितेन्द्र सिंह सहित सभी सफाई निरीक्षक राजेश यादव गैराज इंचार्ज आदि उपस्थित रहे।