Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.

  • Saturday, March 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Epaper

Rajpath Mathura Rajpath Mathura - भारत सरकार एवम् उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त दैनिक समाचार पत्र मथुरा

  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
Rajpath Mathura
  • Home
  • उत्तर प्रदेश
  • बड़ी कार्यवाही : 50 लाख रु जमा न करने पर मथुरा में स्टेट बैंक का खाता सीज , प्रॉपर्टी सील

बड़ी कार्यवाही : 50 लाख रु जमा न करने पर मथुरा में स्टेट बैंक का खाता सीज , प्रॉपर्टी सील

उत्तर प्रदेश
By Rajpath Mathura On Feb 28, 2024 3
नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर भारतीय स्टेट बैंक का खाता - संपत्ति सीज

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम विभिन्न करों की वसूली के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाए हुए हैं। मार्च माह में 10% की छूट की अवधि समाप्त हो जाएगी उससे पूर्व बड़ी संख्या में लोगों द्वारा टैक्स जमा करने की प्रक्रिया की जा रही है। नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर नगर निगम की टीम द्वारा भारतीय स्टेट बैंक का खाता और संपत्ति को सीज करने की कार्रवाई की गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिवकुमार गौतम के अनुसार बैंक की प्रॉपर्टी पर करीब 50 लाख रुपए लंबे समय से बकाया चल रहा है। भवन स्वामी अशोक कुमार से कई बार संपर्क किया गया परंतु वह कोर्ट में केस चलने की बात कह कर टालम टोल करते रहे। नगर आयुक्त ने पूरा प्रकरण संज्ञान में आने के बाद तत्काल स्टेट बैंक का खाता सीज और संपत्ति को सील करने की कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए है। नगर निगम की इस कड़ी कार्रवाई से बड़े बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।

नगर निगम मथुरा-वृन्दावन द्वारा पुराने बकायेदारों से करों की वसूली की जा रही है। जिन बकायेदारों द्वारा करों का भुगतान नहीं किया जा रहा है उन बकायेदारों के विरूद्ध खाता सीज एवं सम्पत्ति को सील करने की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में भा. स्टेट बैंक भवन की मुख्य शाखा के मालिक राकेश कुमार, अशोक कुमार पुत्र रतन लाल अग्रवाल, श्रीमती राजेश्वरी देवी पत्नी रतन लाल अग्रवाल नि. मथुरा पर ग्रहकर रू. 12,54,560/- व जलकर रू. 36,80,437/- कुल 49,34,997/- की बकाया वसूली हेतु नगर निगम अधिनियम 1959 की धारा 504 एवं धारा 506 के अन्तर्गत बिल एवं मांग पत्र जारी करते हुये नियमित रूप से कई बार राजस्व निरीक्षक, कर अधीक्षक एवं कर निर्धारण अधिकारी द्वारा भी धनराशि का भुगतान नगर निगम को नहीं किया गया। उक्त के क्रम में बकायेदारो की किरायेदारी को कुर्क करते हुये सम्बन्धित बैंक को पत्र जारी किया गया है।
नगर आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा कर विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पुराने बकायेदारों से तत्काल शत-प्रतिशत करों की वसूली कराना सुनिश्चित करें जिन बकायेदारों के द्वारा करों का भुगतान नहीं किया जा रहा है उन बकायेदारों के विरूद्ध नगर निगम अधिनियम के अनुसार कार्यवाही अमल में लायी जाये।

#Big action: State Bank account seized in Mathura#Nagar Nigam Mathura siege State Bank Building in Mathura#State Bank Building siege in Mathuraproperty sealed for not depositing Rs 50 lakh
Rajpath Mathura 13713 posts 0 comments

Prev Post

मथुरा में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पालक चुकंदर के रंगों से गुलाल, हेमा मालिनी ने की ब्रांडिंग

Next Post

8 मार्च को मथुरा आ रहे मुख्यमंत्री योगी, तीन परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

You might also like More from author
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का कल मथुरा आगमन का डिटेल प्रोग्राम जारी , श्रीकृष्ण जन्मभूमि में करेंगे…

उत्तर प्रदेश

कान्हा की नगरी में मुख्यमंत्री योगी का कल दौरा, कई परियोजनाओं पर होगी अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश

होली मिलन समारोह में उमड़ा मथुरा का मीडिया जगत, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का भव्य…

उत्तर प्रदेश

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी बनीं ‘भारत-दक्षिण अफ्रीका संसदीय मैत्री समूह’…

Prev Next
About Us

5040236
Views Today : 2003
Browse by Category
  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

© 2026 - Rajpath Mathura. All Rights Reserved.
Sign in

Welcome, Login to your account.

Forget password?
Sign in

Recover your password.

A password will be e-mailed to you.