मथुरा में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बना रहीं पालक चुकंदर के रंगों से गुलाल, हेमा मालिनी ने की ब्रांडिंग
मथुरा । सांसद हेमा मालिनी ने गांव अड़ींग में बीते दिनों बृज नारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सब्जिओं के रंगों से बनाए हर्बल गुलाल की सराहना की । लोगों से अपील की कि गांव-की बहू बेटियों द्वारा पालक, चुकंदर, गेंदे के फूल के रस से रंगे हर्बल गुलाल का प्रयोग करें। इससे मेहनतकश मातृशक्ति का उत्साह आवर्धन होगा। सांसद 1952 में मांट विधानसभा से विधायक रहे चौधरी डालचंद के नाती एवं अड़ींग के पूर्व प्रधान मुनीष स्वरूप को समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता देने आई थीं।
वहीं सांसद हेमा मालिनी ने एक सोच फाउंडेशन की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हर्बल गुलाल को लेकर चर्चा की साथ ही उन महिलाओं का उत्साह वर्धन किया। एक सोच फाउण्डेशन के अजय सुमन शुक्ला ने बताया कि आधा दर्जन गांवों में महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही हैं। कार्यक्रम में मथुरा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राणा व राधाकुण्ड मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की उपस्थिति में अलग-अलग दलों के दर्जनों से अधिक कार्यकताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

भाजपा में शामिल होने वाले अड़ींग ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान व बसपा के कर्मठ कार्यकर्ता मुनीश स्वरूप उर्फ बंदर प्रधान, डालचंद, राम किशन दरोगा ,विजय सिंह फौजी, ब्रजलाल, प्रवीण कुमार,नेम सिंह मैंबर,सौनु शर्मा, राहुल खंडेलवाल, राम पंडित, गुड्डू ठाकुर, राजेश गौड़, दिलीप खंडेलवाल, भागीरथ मेंबर,ऊदल, सतीश चौधरी, रामबाबू गामैती आदि लोगों को सासंद हेमामालिनी के दुपट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।
मौके पर राधाकुंड मंडल के महामंत्री हरवान सिंह ,मंडल।मंत्री खन्ना सैनी,तेजपाल तिवारी, डोरीलाल सैनी, गोपी ठाकुर, कन्हैया ठाकुर सहित तामाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालक राधाकुंड मण्डल महामंत्री दिलीप यादव ने किया।