मथुरा। महानगर में शनिवार की रात्रि रहस्यमयी परिस्थितियों के चलते एक नई बस में आग लगने का समाचार प्रकाश में आया है । इस आगजनी में बस पूरी तरीके से जलकर स्वाहा हो गई है।
जनरल गंज क्षेत्र स्थित नगर निगम कार्यालय के समीप बांके बिहारी ट्रेवल्स की न्यू ब्रांड करीब 42 लाख रु कीमत की नई बस में आग लग गई। बस में आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों ने बस के मालिक चिंटू गौतम को दी। बस का नंबर यूपी 85 ईटी 2188 बताया जाता है। बस में किस तरह आग लगी किसने लगाई यह किसी को जानकारी नहीं है। गनीमत रही कि जलती बस के समीप जा रही हाई टेंशन की विद्युत केबल ने आग नहीं पकड़ी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.