मथुरा। महानगर के प्रसिद्ध हैम्योपैथ चिकित्सक डा. संजय गौड और उनके कर्मचारी के साथ मंगलवार की रात्रि लूटपाट की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के उपरांत असामाजिक तत्वों की तलाश प्रारम्भ कर दी है।
बीती रात्रि करीब 8.30 बजे विकास बाजार स्थित अपने क्लीनिक से डा. संजय गौड कर्मचारियों के साथ आवास पर वापस जा रहे थे, इस बीच कर्मचारी विवेक यादव नि. अहीर पाडा सदर बाजार क्वालिटी डेरी के पास पहुंचा ही था कि वहां खडे 5-6 अज्ञात मुंह पर कपडा बांधे बदमाशों ने उसको घेर लिया।
बाईक से नीचे गिराकर विवेक को उन्होंने पीटना शुरू कर दिया और उसके गले से सोने की जंजीर जेब से ढाई हजार रू. निकाल लिए। शोर गुल सुनकर डा. संजय गौड मौके पर भाग कर पहुंचे तब तक बदमाश बहादुरपुरा क्षेत्र की ओर भाग गये। शहर के बीचों-बीच घनी आबादी वाले व्यवसायिक क्षेत्र में हुई यह घटना क्षेत्रीय पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह अंकित करती है। रात्रि में ही सूचना मिलने पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गये। विकास बाजार व्यवसायी समिति ने इस लूटपाट मारपीट की घटना पर कडी आपत्ति जताते हुए अविलम्ब बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.