पोस्टमार्टम गृह के फ्रीजर में रखें विवाहिता के शव को चूहे कुतरने की घटना से मथुरा में सतर्कता

मथुरा। बदांयू में पोस्टमार्टम गृह के फ्रीजर में रखें विवाहिता के शव को चूहे कुतरने की घटना के बाद शासन के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी पोस्टमार्टम गृह के निरीक्षण को स्वास्थ्य अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। गुरूवार को सिविल लाइन स्थित पोस्टमार्टम हाउस को तीन सदस्यीय टीम ने समूचे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।
टीम में एसीएमओ डा.अशोक कुमार डिप्टी सीएमओ डा. आलोक कुमार पोस्टमार्टम हाउस के नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डा. भूदेव कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर लगे आठ फ्रीजर का बारिकी से निरीक्षण किया। ड्यूटी पर लगे चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। नोडल अधिकारी/डिप्टी सीएमओ डा. भूदेव कुमार ने बताया कि बदांयू में पोस्टमार्टम गृह के फ्रीजर में रखें विवाहिता के शव को चूहे कुतरने की घटना के बाद शासन के निर्देश पर सीएमओ के निर्देशन पर आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पोस्टमार्टम हाउस पर सेवा संस्थान द्वारा किये जा रहे सभी कार्य संतोष जनक मिले है। वर्तमान में शवों को रखने वाले सेवा संस्थान के 8 फ्रिजर चालू हालत में मिले है जबकि सरकारी 6 फ्रिजर खराब हालात में पड़ मिले है।
संस्था के प्रंबधक श्यामवीर सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा समय समय फ्रिजरों की देखरख कर व्यवस्था को चुस्त दुरस्त कराती है। शवों के साथ आने वालें लोगों की बैठने और गरीब परिवार के शवों को प्रंबधक अपने पैसों से उनके घर तक पहुंचाने की नि:शुल्क व्यवस्था करते है। इसके अलावा संस्थान द्वारा लावरिस शवों को यमुना घाट तक पहुंचाने की व्यवस्था करता है।