मथुरा में महानगर भाजपा के पदाधिकारी का अश्लील चित्र बना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय

मथुरा। तीन लोग से न्यारी कान्हा की नगरी मथुरा में भारतीय जनता पार्टी महानगर के एक पदाधिकारी का अश्लील चित्र सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। संगठन में नियुक्त इस पदाधिकारी पर एक पूर्व सांसद का बरहदस्त बताया जाता है। महानगर के यह पदाधिकारी चित्र में नग्न खड़े होकर किसी को फोन पर दिखा रहे हैं। उनका यह चित्र मथुरा जनपद में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। चित्र काफी अश्लील होने के कारण दिखाया नहीं जा सकता।
इस संबंध में पूछे जाने पर पदाधिकारी का कहना था कि किसी ने उनके फोटो से छेड़खानी कर अश्लील चित्र बनाया है इसकी वह लिखित में साइबर सेल और पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने फोन के पासवर्ड भी बदल दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह मेरा चित्र नहीं है।