मथुरा। भाजपा द्वारा देशभर में चलाया जा रहा महासंपर्क अभियान अपने अंतिम चरण में है। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा अभियान की निरंतर समीक्षा की जा रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मथुरा महानगर प्रभारी अनिल चौधरी ने वर्चुअल बैठक में जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष से अभियान की जानकारी ली। महानगर प्रभारी अनिल चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर घर संपर्क अभियान के ज्यादा से ज्यादा फोटो सरल ऐप पर अपलोड करने हैं तभी अभियान सफल होगा।
महानगर उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल ने कहा कि महासंपर्क अभियान को गति देते हुए भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता हर मोहल्ले हर घर जाकर भाजपा सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे।
महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि नेतृत्व के द्वारा अभियान को और विस्तार देने के लिए अब 18 जुलाई तक कर दिया गया है। भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन समर्थन दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को 9090902024 पर मिस कॉल करवाने के साथ प्राप्त लिंक को क्लिक कर डाटा भी भरवाना है।
बैठक में अवधेश उपाध्याय, गंभीर गुर्जर, नीरू सक्सेना, सुरभि अग्रवाल, धर्मेश सोनकर आदि मौजूद रहे। तकनिकी संचालन राघव अग्रवाल ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.