मथुरा । यमुना की सफाई, प्रदूषण से मुक्ति, अविरलधारा आदि के संबंध में गुरुवार 15 जून को पूर्वान्ह 11 बजे कलैक्ट्रेट सभागार में यमुना संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा जनपद वासियों, पत्रकार बन्धुओं, समाजसेवियों, गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्धजनों, एनजीओ आदि से अपील की गई है कि इस संवाद कार्यक्रम में अधिकाधिक जुड़ते हुए यमुना की सफाई, प्रदूषण से मुक्ति, अविरलधारा आदि के संबंध में अपने विचार, सुझाव, परेशानियां आदि को प्रस्तुत करते हुए विभिन्न प्रकार के निदानों पर चर्चा होगी ।
जिलाधिकारी श्री खरे ने जनपद वासियों से कहा कि यमुना को शुद्ध करने में संवाद के माध्यम से विभिन्न समस्याओं को एक प्लेटफार्म पर लाकर एक दूसरे के सहयोग से यमुना को शुद्ध एवं साफ सुथरी करने में अपना योगदान दें। यमुना संवाद कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.