मथुरा। महानगर की प्रतिष्ठित समाजसेवी संस्था श्री अग्रबंधु सेवा मंडल द्वारा हर साल के भांति इस वर्ष भी भीषण गर्मी के इस माहौल में जल जीव सेवा जल पात्र वितरण का शुभारंभ किया गया जिसमे इस बार 100 जल पात्र शहर में गो सेवा एवं अन्य पशुओं को जल सेवा के उद्देश्य से लगवाए जा रहे है।
संस्थापक चिराग अग्रवाल ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता योगेश द्विवेदी एवं सभी सदस्यो द्वारा किया गया।
इस अवसर पर योगेश द्विवेदी ने कहा की संस्था समय समय पर सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाती है एवं सभी के हित में कार्य करती है।
अध्यक्ष गौरांग सिंघल एवं महामंत्री अंकित गोयल ने कहा की संस्था अग्रवाल समाज में एक मात्र संस्था जो साल के सभी दिनों सक्रिय रह कर सामाजिक कार्यों में रुचि लेती है एवं सभी सदस्य सेवा कार्यों में जुटे रहते है।
शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशाल गोयल, सोनू हाथी वाला, विपिन अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, सिद्धार्थ जैन, अर्पित अग्रवाल, दीपक सिंघल,सुधीर अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मनीष सिंघल, गजनिस अग्रवाल, कपिल अग्रवाल,अनुराग सिंघल, चिराग सिंघल, शुभम बंसल, कमल गुप्ता आदि सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.