वृन्दावन पुलिस ने दो दर्जन मोबाइल फोन सहित चार बदमाश किये गिरफ्तार

मथुरा। वृन्दावन के मन्दिरों / धर्मशालाओं से श्रद्धालुओ के मोबाइल फोन चोरी करने वाले चार शातिर बदमाशों को वृन्दावन पुलिस ने चोरी के दो दर्जन मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पुलिस प्रवक्ता द्वारा बताया गया कि गुरूकुल फील्ड में बनी छतरी के नीचे बैठे शनिवार प्रात: 09.20 बजे के करीब आमिर पुत्र आमीन निवासी मदीना मस्जिद के पास गौरानगर वृन्दावन, मुशीर पुत्र सलीम निवासी पटवारी के किराये का मकान किशोरी कुंज के पास पानी घाट, इरफान पुत्र लियाकत निवासी फ्लैट संख्या- 39 टी 3 कांशीराम कालोनी वृन्दावन, मुरलीधर पुत्र रंजीत सिंह निवासी गोविन्द टीला गौरानगर को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। इन सबके कब्जे से 24 मोबाइल फोन बरामद हुए है।
प्रभारी निरीक्षक थाना वृन्दावन विजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त बदमाशों के खिलाफ अलग अलग थानों में कई कई मुकदमे दर्ज है।