मथुरा। जनपद के युवा व्यवसाई श्याम बिहारी गोयल का मंगलवार सांय दिल्ली के एक अस्पताल में स्वर्गवास हो गया। वे 49 वर्ष के थे। उनका आज ध्रूव घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि भतीजे लवनीत गोयल ने दी। श्याम बिहारी की दो पुत्रियां है।
शहर के होलीगेट चौराहा पर दाऊदयाल इत्र वालों के नाम से मशहूर इत्र व्यवसाई श्याम फ्रेगनेंस के मालिक श्याम बिहारी गोयल को स्वास्थ्य खराब होने पर 29 मई को सदर बाजार क्षेत्र स्थित चिकित्सक डा. एसबी अग्रवाल के यहां भर्ती कराया गया। 31 मई को वह कोमा में चले गये, परिजन तत्काल दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले गये। वहां चिकित्सकों ने जब उनका गहन परीक्षण किया तो पता चला कि ब्रेन में टीबी हो गई है जिसके चलते ब्रेन स्ट्रोक हुआ है। जबकि मथुरा के चिकित्सक उनके परिजनों के हिसाब से लीवर का उपचार करने में लगे थे। कृष्णापुरी नि. श्याम बिहारी गोयल की मथुरा में बहुत ही मृदभाषी व्यवहार कुशल व्यवसाई के रूप में पहचान थी।
उनकी शव यात्रा में पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व पार्षद हेमन्त अग्रवाल, मूलचन्द गर्ग, सर्वेश शर्मा एड. शरद शर्मा आदि सैंकडों की संख्या में लोग शामिल हुए। सोशल मीडिया फेसबुक आदि पर लोगों को श्याम बिहारी के स्वर्गवास की खबर लगी तो स्तब्ध रह गये।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.