राधाकृष्ण पाठक, वैभव अग्रवाल आदि नेताओं को भी मिला नोटिस
मथुरा। निकाय चुनाव में नगरीय क्षेत्र के चार थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चुनाव को दृष्टिगत हुए 2153 लोगों को शांति की भंग की धारा 107/116 में पाबंद किया है। जिनको सिटी मजिस्ट्रेट के यहां एक-एक लाख के दो मुचलके भरने होंगे। इनमें ऐसे लोग भी है जो इस चुनाव में पार्षद के प्रत्याशी भी है।
निकाय चुनावों में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु नगरीय क्षेत्र में चार थाना क्षेत्र में 155 चालान काटे गये जिनमें 2153 व्यक्तियों को पाबंद किया गया है। मंगलवार की शाम तक सिटी मजिस्ट्रेट के यहां 530 लोगों ने एक-एक लाख के दो मुचलके भर कर शांति व्यवस्था कायम रखने की बात की। कोतवाली द्वारा 58 चालान काटे जिसमें 919 लोगों को पाबंद किया गया उनमें से 250 लोगों ने मुचलके भर दिये। थाना वृन्दावन में 28 चालान के माध्यम से 453 व्यक्तियों को पाबंद किया उनमें से 150 व्यक्तियों ने मुचलके भर दिये। थाना गोविंद नगर ने 52 चालान के माध्यम से 433 लोगों को पाबंद किया उनमें से 75 लोगों ने मुचलके भरे। वहीं थाना सदर बाजार ने 17 चालान काटे जिनमें 348 लोगों को पाबंद किया गया उनमें से 55 लोगों ने मुचलके भर दिये। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी नोटिस में मुचलके भरने की तारीख 2 मई बुद्धवार सायं तक दी गई है। पाबंद लोगों में वह भी व्यक्ति है जो इस चुनाव में प्रत्याशी के रूप में खडे होकर भाग्य आजमा रहे है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.