बिरला मंदिर से निकाली कलश यात्रा, श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ

मथुरा। रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित बृजेश हाइट सोसायटी में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रात:काल बिरला मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई जिसमे सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर साथ भजन गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के मंत्र श्रीमद् भागवत जी का पूजन कराया गया। उसके पश्चात कथा का श्रीगणेश हुआ।
कथा के मुख्य यजमान अशोक शर्मा और किशोर शर्मा सर पर श्रीमद्भागवत को बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ लेकर चले। कथा व्यास आचार्य अवधेश शास्त्री के श्री मुख से हो रही है।
कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सोसायटी के अध्यक्ष आशुतोष जेटली मथुरेश सोनी आशीष शर्मा एससी शर्मा संदीप अग्रवाल चंदन अग्रवाल ईश्वरचंद वार्ष्णेय प्रवीण झीगणन प्रदीप सक्सेना जेपी सोनी मीनू जेटली पूनम शर्मा इंदिरा शर्मा रेखा पाठक नीलिमा एकता वार्ष्णेय निधि अग्रवाल सुनीता गौतम निधि शर्मा नेहा अग्रवाल सुमन अग्रवाल उषा सोनी रानी सक्सेना ने व्यास गद्दी का पूजन किया।