गोविन्द कुंड में मिले महिला के शव की गुथ्थी सुलझी , माँ भाई बहन निकले हत्यारे

मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा गोविन्द कुण्ड में मिली अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कराकर 72 घन्टे में घटना का खुलासा करते हुए मृतका के भाई माँ बहन गिरफ्तार किया गया है।
2 अप्रैल को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के किनारे ग्राम आन्यौर स्थित गोविन्द कुण्ड में अज्ञात महिला का शव हाथ पैर बधे हुए बरामद हुआ था शिनाख्त के सम्बन्ध में पम्पलेट प्रिन्ट मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया का सहयोग लिया गया । प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन को उक्त अज्ञात महिला की शिनाख्त पत्नी नरेन्द्र शर्मा व पुत्री परमानन्द कौशिक निवासी आन्यौर थाना गोवर्धन निवासी ग्राम डेरा थाना गाजी अलवर राजस्थान के रूप में पता चली ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में मृतका की माँ के द्वारा थाना गोवर्धन पर 05 अप्रैल 2019 को निर्दोष सिंह पुत्र जवाहर निवासी ग्राम आन्यौर थाना गोवर्धन के विरुद्ध
मृतका का अपहरण करने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था जिसमें विवेचक द्वारा 10 मई 2019 को बरामदगी कर न्यायालय में धारा 164 सीआरपीसी के कथन अंकित कराये गये थे जिसमें मृतका द्वारा निर्दोष के साथ जाने व रहने की बात कही गयी थी जिसके आधार पर मृतका निर्दोष के साथ चली गयी थी । कुछ समय के पश्चायत उसने निर्दोष से सम्बन्ध विच्छेद कर अक्टूबर 2019 में नरेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम डेरा थाना गाजी अलवर राजस्थान के साथ परिवारीजनों व ग्रामीणों के सहयोग से कोर्ट मैरिज कर ली थी । मृतका का ढाई वर्ष का बेटा भी है 14 फरवरी 2023 से वह अपनी ससुराल से कुँए पर पानी लेने की कहकर घर से गयी थी जो वापस नही लौटी । पति नरेन्द्र शर्मा द्वारा मृतका की माँ व बहन, भाई को घर से बिना बताये जाने की सूचना दी गयी थी पिछले करीब डेढ महीने से मृतका गोवर्धन में घूम रही थी जिस कारण मृतका के मायके पक्ष व परिवार के लोगों को अपमान / बेईज्जती महसूस हो रही थी जिस कारण से अपनी लड़की से माँ ने मुक्ति पाने के लिये अपनी बडी लडकी ( मृतका की बहन) को एकादशी से पहले घर पर बुलाया था । घर पर मृतका की माँ ने बेईज्जती से बचने के लिये अपनी लडकी व दोनो लडको को समझाकर गोवर्धन से लड़की को बुलाकर परिक्रमा मार्ग के किनारे स्थित गोविन्द कुण्ड पर ले जाकर तीनो भाई बहनों ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को छिपाने के लिये गोविन्द कुण्ड के पानी में हाथ मुँह व पैर उसी के कपडों व चुन्नी से बांधकर फेंक दिया था । गोवर्धन पुलिस ने इस मामले में भागीरथ राधेश्याम पुत्रगण परमान्नद कौशिक निवासी ग्राम आन्यौर (दोनोंभाई) एवं मृतका की माँ और बहन को गिरफ्तार किया है।