मथुरा। नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत चुनाव की प्रदेश में जल्द ही घोषणा होने वाली है। गुरूवार को मेयर और चेयरमैन पद के साथ साथ बार्ड पार्षद और सभासदो का भी आरक्षण का ऐलान शासन द्वारा कर दिया गया है। मेयर पद सामान्य रहेगा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण की भी घोषणा कर दी गई है। निगम के 70 वार्डों का आरक्षण इस प्रकार रहेगा। जिसमें 26 वार्ड सामान्य, 14 वार्ड महिला, 6 वार्ड पिछडा वर्ग महिला, 4 वार्ड एस सी महिला, 12 वार्ड पिछड़ा वर्ग तथा 8 वार्ड एससी के लिए आरक्षित रहेंगे।
नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार इन पर आपत्ति अधिसूचना प्रकाशन के सात दिवस यानी 6 अप्रैल तक जिलाधिकारी के यहाँ लिखित में प्रस्तुत कर सकते है। 2 दिसम्बर 22 को जारी अनंतिम अधिसूचना को निरस्त कर दिया गया है।
वार्डो का आरक्षण निम्न प्रकार से रहेगा। 
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.