मथुरा। नवरात्रि पर्व को लेकर नगर निगम द्वारा मथुरा वृंदावन के सभी प्रमुख मंदिरो सहित देवी माँ के मंदिरो पर विशेष साफ सफाई के इंतजाम किये जायेंगे। इस संबंध में सोमवार को निगम के अधिकारियों की बैठक नगर आयुक्त अनुनय झा ने ली जिसमे उन्होंने
22 मार्च से प्रारम्भ हो रहे नवरात्रि के दृष्टिगत सभी देवी मंदिरों के पास विशेष सफाई, चूना छिडकाव एवं रंगोली बनाये जाने हेतु निर्देश दिए । देवी मंदिरों के साथ-साथ श्रीबांके बिहारी जी मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान, श्री द्वारिकाधीश आदि प्रमुख मंदिरों पर भी सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। प्रकाश विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि रात्रि के दौरान मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुदृढ रहें, इसके साथ ही सभी तिरंगा लाइट सुचारू एवं व्यवस्थित रहे। देवी मंदिरों के आस-पास आवश्यकतानुसार पैच मरम्मत का कार्य कराया जाये। आवश्यकतानुसार देवी मंदिरों के पास पानी के टैंकर एवं मोबाइल टाॅयलेट खड़े किये जाये।
बैठक में अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सहायक नगर आयुक्त लवकुश गुप्ता मुख्य अभियंता ए.के. सिंह लेखाधिकारी डा. गीता कुमारी महाप्रबंधक जल/प्रकाश विजय नारायण मौर्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. करीम अख्तर कुरैशी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम कर निर्धारण अधिकारी रामेश्वर दयाल क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी एस.एस. यादव अधिशासी अभियंता सिविल एस.पी. मिश्र क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी रामानन्द त्यागी समस्त सफाई निरीक्षक आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.