मछली फाटक फ्लाईओवर पर चलती वाईक में लगी आग , युवक की बची जान

मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मछली फाटक फ्लाईओवर पर चलते-चलते अचानक पल्सर बाइक में आग लग गई। जैसे तैसे करके बाइक सवार ने अपनी जान बचाई । बताया जाता है कि हाईवे क्षेत्र के आनंदवन निवासी एक बाइक सवार युवक टैंक चौराहे की तरफ जा रहा था। तभी अचानक उसकी पल्सर बाइक में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। कुछ ही सेकंड में बाइक धू-धू कर जलने लगी। बाइक सवार युवक समय रहते बाइक को साइड में छोड़ कर उतर कर भाग गया।
पुल की सड़क पर आग की लपट को देख ट्रेफिक रूक गया। जिससे आने जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आग लगने की सूचना पर कोतवाली पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंच गए कड़ी मशक्कत के बाद जलती हुई बाइक को बुझाया गया। गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा होने से बच गया।