श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के होली मिलन समारोह में जमकर गुलाल उड़ा, पत्रकारों ने दिया संगठित होने का संदेश

मथुरा। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (आईजेयू) मथुरा इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का एक भव्य आयोजन स्थानीय होटल में किया गया जिसमें जनपद भर से सैकड़ों की संख्या में पत्रकारों ने भाग जमकर रंग संग गुलाल खेलकर भरपूर लुत्फ उठाया। समारोह में जनपद के दिग्गज वरिष्ठ पत्रकारों की सहभागिता ने पत्रकार एकता का एक नया संदेश देते हुए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
समारोह में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज ने पत्रकार एकता पर जोर देते हुए पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ संगठित होकर आवाज बुलंद करने की बात की वहीं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु ने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग करते हुए पत्रकारों के उत्पीड़न पर रोष जताया। किशन चतुर्वेदी ने पत्रकारों के हितार्थ गोष्ठी व सम्मेलन कराने पर जोर दिया तो डॉ विजय विद्यार्थी ने पीड़ित पत्रकारों के लिए आर्थिक कोष बनाने का आव्हान किया। चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार ने कहा कि पत्रकारों के हितार्थ सरकार को पेंशन, स्वास्थ बीमा इत्यादि की सुविधा प्रदान यथाशीघ्र प्रदान करनी चाहिए। अजय शर्मा ने आयोजक संगठन को सफल आयोजन के लिए बधाई दी । निरंजन प्रसाद धुरंधर दिनेश आचार्य मोहन श्याम शर्मा सुभाष सैनी शिवशंकर शर्मा ने कहा कि पत्रकारों को पेंशन और दुर्घटना बीमा की सुविधा अवश्य मिलनी चाहिए।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ पत्रकार मधुसुदन शर्मा व रमेश चंद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। समारोह में राजू पंडित परवेज अहमद गोपाल कौशिक प्रकाश सैनी वृषभान गोस्वामी योगेश भारद्वाज मदन गोपाल शर्मा मुकुल गौतम मोहनश्याम रावत बालकृष्ण अग्रवाल मनोज चौहान फैसल कुरैशी असफाक जाहिद अली अब्बास विष्णु गुप्ता मनोहर पटेल दीपक सारस्वत विवेकप्रिय आर्य सौमेन्द्र भारद्वाज रहीश कुरेशी सुरेश सैनी सुमित गोस्वामी अमित भार्गव मातुल शर्मा रवि चौधरी अमित शर्मा नरेंद्र गौतम महेश सिंह गोयल गोपाल चतुर्वेदी गौरव गोयल दिनेश सिंह तरकर श्याम सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।