वीर नारायण शर्मा
गोवर्धन। बाईपास मार्ग स्थित पाड़ल रजवाह के समीप खाई में यात्रियों से भरी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में फंसे यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार सवार चार यात्री गोवर्धन से गिरिराज दर्शन कर राधाकुंड बाईपास होते हुए छटीकरा की ओर जा रहे थे कि पाडल कट के समीप कार अनियंत्रित होकर रजवाह किनारे खाई में पलट गई। यात्री कार में फंस गए।
यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे लोग घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को कार से बाहर निकलवाया। प्रशांत कौशिक ने बताया कि बाईपास के समीप पाडल रजवाह के किनारे गहरी खाई में आए दिन दुर्घनाएं हो रही हैं। पीडब्ल्यूडी को इस जगह संकेतक बोर्ड लगाने चाहिए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.