पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बी एस ए कॉलेज में शिक्षको ने बाँधी काली पट्टी

मथुरा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर बी एस ए कॉलेज में उ. प्र. महाविद्यालय विश्वविद्यालय शिक्षक संघ फुफोक्टा के आह्वान पर 14 फरवरी को शांतिपूर्ण ढंग से काली पट्टी बांधकर न्यू पेंशन स्कीम का विरोध किया गया । बी एस ए कॉलेज के सभी शिक्षक साथियों ने एकजुट होकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की एक स्वर से मांग की। पुरानी पेंशन ही सभी शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में है। नई पेंशन योजना के तहत शिक्षकों एवं कर्मचारियों के हित सुरक्षित नहीं है। सेवानिवृत्ति के बाद पुरानी पेंशन ही एक ऐसा आधार है जिसके माध्यम से अपने परिवार का भरण पोषण किया जा सकता है।
एनपीएस के विरोध प्रदर्शन में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ. ललित मोहन शर्मा प्रो डॉ. के. के. कनोडिया औटा प्रतिनिधि डॉ. प्रवीण शर्मा महाविद्यालय के फुफोक्टा डेलीगेट्स डॉ एस के सिंह डॉ. रवीश शर्मा डॉ. बी पी राय एवं डॉ. विनोद कुमार डॉ. एस के कटारिया डॉ. खुशवंत सिंह डॉ. नीलेश पाण्डेय डॉ. अशोक गोला डॉ. वाई के सारस्वत, डॉ.मधु त्यागी डॉ. बी के गोस्वामी डॉ. यू के त्रिपाठी, डॉ. ए पी सिंह डॉ. बरखा अग्रवाल, डॉ. सतनाम अरोरा हिम्मत सिंह अमित झा डॉ. रुद्राक्ष तिवारी पंकज कुशवाहा सत्यप्रकाश सत्येंद्र त्रिपाठी शांतनु काश देव शर्मा डॉ. पी एल शर्मा डॉ. बृजेश बंसल आदि उपस्थित रहे ।