मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने देर रात सात थाना प्रभारी निरीक्षको के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। वही 1 माह पूर्व तैनात हुए शहर कोतवाल को भी हटा दिया है। कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर छाता कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना मांट, प्रभारी निरीक्षक थाना गोविंद नगर संजय पांडे को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक थाना मांट ललित भाटी को प्रभारी निरीक्षक थाना गोविंद नगर, प्रभारी निरीक्षक थाना सुरीर संजय कुमार त्यागी को प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव, प्रभारी निरीक्षक थाना बलदेव नरेंद्र यादव को प्रभारी निरीक्षक सुरीर, प्रभारी निरीक्षक छाता अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात संजीव कुमार दुबे को प्रभारी निरीक्षक छाता बनाकर भेजा है।
एसएसपी के पदभार ग्रहण करने के आठ दिन बाद ही प्रभारी निरीक्षको के बदलाव से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों का कहना है कि तबादले की अगली लिस्ट जल्दी जारी होगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post