9 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी भक्ति वेदांत गुरुकुल में रहेंगे एक घंटे

विक्रम सैनी
चौमुहां। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 नम्बर बुधवार की प्रातः 10 बजे थाना जैत क्षेत्र स्थित भक्ति वेदांत गुरुकुल आझई पहुचेंगे। मुख्यमंत्री का भक्ति वेदांत गुरुकुल में एक घण्टे कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आ गया। रविवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे, सीडीओ मनीष मीना, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी एवं एसडीएम छाता सहित जिला स्तर के कई अधिकारियों ने भक्ति वेदांत गुरुकुल पहुँचकर वहां की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साफ-सफाई, वाहन पार्किंग, मंच,तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का सभी अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीडीओ मनीष मीना ने बताया मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व सभी अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक होगी जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। भक्ति वेदांत गुरुकुल के महापुरुष दास ने बताया कि मुख्यमंत्री 9 नवंबर बुधवार की सुबह 10 बजे भक्ति वेदांत गुरुकुल टैम्पल, एवं गौशाला का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री 11 बजे तक भक्ति वेदांत गुरुकुल में ही रहेंगे। उद्घाटन के पश्चात उनके साथ बैठक का भी कार्यक्रम है।