रेल में फ्लाईंग स्कॉड टीम ने पकडे फर्जी पुलिस कर्मी सहित 10 बेटिकट यात्री

मथुरा। श्रीधाम रेल में त्यौहार के सीजन को देखते हुए आगरा मंडल की टिकट चैकिंग फ्लाईंग स्कॉड टीम ने S/7 कोच में एक यात्री से टिकट पूछा तो उसने अपने आप को पुलिस का आरक्षी बताया और एक पहचान पत्र भी दिखाया जिसको देखने पर कुछ अनियमित लग रहा था और फिर उसने जो जूते पहने हुए थे, वो लाल रंग के थे जो पुलिस में सब इंस्पैक्टर पहनते है जब इसके बारे में उससे पूछा तो उसने सब कुछ गलत बताने लगा। उस पर टिकट निरीक्षको को शक हुआ तो उसको रेल्वे मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया तो उसने बताया कि वो पुलिस कर्मी नहीं है और उसका पहचान पत्र भी नकली है। जिसको मथुरा GRP को सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे मजिस्ट्रेट के निर्देशन में चलाये गए इस अभियान में 10 यात्री बिना टिकट पकड़े गए थे जिनसे लगभग 12 हजार रु का जुर्माना वसूला गया I चैकिंग अभियान में शैलेश मिश्रा उप मुख्य टिकट निरीक्षक कृष्ण मुरारी उपाध्याय मुख्य टिकट निरीक्षक की मुख्य भूमिका रही।