वृंदावन, (राजपथ ब्यूरो/पुनीत शुक्ला) । महिलाओं के प्रति असम्मानजक टिप्पड़ी करने वाले चर्चित भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज ने इस संदर्भ में सार्वजानिक माफ़ी मांगकर विवाद को शांत करने का प्रयास किया है। इस वक्त भागवत प्रवक्ता का एक वीडियो बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें उनके द्वारा महिलाओं की सुंदरता को उनका दोष बताया गया है। उनके कथन के अनुसार माता सीता अत्यधिक सुंदर थी इसीलिए उनका रावण ने हरण किया था एवं देवी द्रौपदी की सुंदरता के कारण ही उनका चीर हरण हुआ।
भागवत प्रवक्ता के कथन से नाराज होकर कई संगठन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यहां तक कि उनके पुतले भी जलाए गए। कई ब्राह्मण संगठन उनके इस बड़बोलेपन से नाराज नजर आए।अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय हरियाणा ने कहा है कि अगर भागवत प्रवक्ता द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो एक बड़ा आंदोलन होगा।
अब भागवत वक्ता अनिरुद्धाचार्य द्वारा एक वीडियो और जारी किया गया है जिसमें उन्होंने मंच से अपने कथन पर सभी से माफी मांगी है। उनका कहना है कि उनका महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण सम्माननीय है। अगर उनके द्वारा कही गई किसी बात से किसी को पीड़ा हुई है तो वे उसके लिए माफी मांगते हैं। अब देखना यह होगा कि हिंदू धर्म के प्रति आस्था रखने वाले लोग उनकी इस माफी को स्वीकार करते हैं या नहीं।
ज्ञात रहे कुछ दिन पूर्व भी उनके द्वारा श्रीमद् भागवत जी में श्री राधा जी के नाम का उल्लेख होने को लेकर काफी टीका टिप्पणी हुई थी। क्षमा याचना के बाद मामला शांत हो पाया था लेकिन तब तक एक नए बयान ने फिर से बवाल मचा दिया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.