मथुरा। छटीकरा-राल रोड पर श्री केशव ठाकुर द्वारा फ्लाई ओवर के समीप अवैध रूप से तीन एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी में विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया किया गया है। लगातार निर्माण कार्य करने के कारण उत्तर प्रदेश नगर नियोजन की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही होने के बाबजूद निर्माण कार्य जारी रखने पर सचिव विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण आदेश पारित किए गए, कॉलोनी में बनाई गई सड़क, निर्माणाधीन भवन गेट एवं 10 चाहरदीवारी को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही श्रीमती दीपिका मेहर एसडीएम की मौजूदगी में की गई।
इस दौरान प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता कौशलेंद्र चौधरी क्षेत्रीय अभियंता सुनील कुमार शर्मा दिनेश कुमार मनोज अग्रवाल अनिरुद्ध यादव एवं थाना जैंत का पुलिस बल मौजूद रहा। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि अवैध कालौनी विकसित करने वालो के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान की कार्यवाही निरंतर की जाएगी। राज्य सरकार प्राधिकरण क्षेत्र में सुनियोजित विकास के सख्त आदेश किये हुए है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.