स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिटी हॉस्पिटल के निर्माणाधीन हॉस्पिटल का निरीक्षण

मथुरा। उत्तराखंड सरकार में बेसिक, माध्यमिक,उच्च एवं मेडिकल शिक्षा,स्वास्थ्य एवं कॉपरेटिव के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने सिटी हॉस्पिटल द्वारा बनवाए जा रहे 200 बेड के हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और आशा व्यक्त की है कि इस हॉस्पिटल से मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। मरीजों को यहां से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस मौके पर आईएमए के उपाध्यक्ष एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी डा.गौरव भारद्वाज ने उनका स्वागत किया और राधा सिटी के बराबर अंदर गली में हाईवे पर बन रहे नये हॉस्पिटल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नये हॉस्पिटल में आधुनिक मशीनें लगवाई जाएंगी विशेषज्ञ चिकित्सक 24 घंटे मौजूद रहेंगे। इससे आसपास जनपदों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। सिटी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल जल्द ब्रज क्षेत्र का सबसे बड़ा हॉस्पिटल खोलने जा रहा है। वर्तमान में सिटी के दो हॉस्पिटल संचालित हैं।