ड्रीम आर्चिड ग्राउंड पर दशहरा डांडिया फीवर की 5 – 6 अक्टू. को मचेगी धूम , पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और अजय हुड्डा करेंगे धमाल

मथुरा। युवान इंटरनेशनल संस्था द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ड्रीम आर्चिड ग्राउंड पर दो दिवसीय दशहरा डांडिया फीवर का 5 और 6 अक्टूबर को आयोजन किया जा रहा है जिसमें अपना हुनर दिखाने के लिए पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और अजय हुड्डा मथुरा आ रहे है। इस उत्सव को लेकर लोगो में काफी उत्साह है। आयोजन को सफल बनाने के लिए युवा आयोजकों की टीम ने रात दिन एक कर दिया है। समूचे शहर को बड़े बड़े होर्डिंग बेनरो से पाट दिया है।
इस संबंध में सोमवार को एक स्थानीय होटल में पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष मुकुल अग्रवाल ने बताया कि युवान इंटरनेशनल का दशहरा इंडिया फीवर कार्यक्रम हाईवे स्थित ड्रीम ऑर्चीड ग्राउंड में 5 और 6 अक्टूबर को होगा जिसमें 5 अक्टूबर को प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और उनके साथ सिंगर रेबका जमकर डांडिया खेलेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, नगर आयुक्त अनुनय झा समाज सेवी प्रमोद गर्ग कसेरे एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह एडीएम वित्त योगानंद पांडे प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे । 6 अक्टूबर को प्रसिद्ध हरियाणवी सिंगर अजय हुड्डा एवं मिस्टिक पॉप बैंड अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। मेला ग्राउंड में बच्चों के लिए झूले खाने पीने के लिए ब्रांडेड स्टॉल का प्रबंध किया गया है इसके अलावा मेला स्थल पर डिस्प्ले स्टॉल की भी व्यवस्था की गई है जिसमें बूटीक, इलेक्ट्रॉनिक मोबाइल, ऑटोमोबाइल स्टॉल भी आकर्षक ऑफर के साथ उपलब्ध रहेंगे। मेला चेयरमैन मनीष भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है स्टेज की लाइटिंग सजावट साउंड सिस्टम के लिए दिल्ली से आई टीम कार्य में जुटी हुई है । मेला स्थल के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम में डांडिया जॉन बनाया गया है जिसमें प्रवेश कपल मेंबरों को ही दिया जाएगा और उनकी पहचान के लिए एक स्टांप लगाया जाएगा। वार्ता में चार्टर अध्यक्ष सुमित मित्तल मेला चेयरमैन अनुराग सिंघल मेला कोषाध्यक्ष कौशल अग्रवाल, अंकित शोरावाला सौरव तनुज चौधरी शुभम चौधरी सुमित अग्रवाल अंकित अग्रवाल कारण मित्तल दिलीप गर्ग विनीत अग्रवाल शिवम गर्ग सचिव हेमंत वर्मा अक्षय कृष्ण गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
मेले की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए युवान इंटरनेशनल की टीम में शामिल दीपक अग्रवाल मनीष अग्रवाल कान्हा माखन पंकज अग्रवाल पराग अग्रवाल रमेश अग्रवाल रघु अग्रवाल रसिक अग्रवाल सौरव मित्तल सोनू अग्रवाल श्याम सिंघल शशांक भाटिया विवेक बंसल विनोद अग्रवाल अभय अग्रवाल राजू अग्रवाल नितेश गर्ग प्रकाश अग्रवाल विपुल भारतीय मनीष जिंदल आदि लगे हुए हैं।