अग्रवाल समाज सदैव सर्वजन की सेवा में रहा है तत्पर : रविकांत

बलदेव (मथुरा) । अग्रवाल समाज सेवा समिति द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव कस्बा स्थित कटारा सेवा सदन कैलाश मार्ग में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जिसका शुभारंभ महाराजा अग्रसेन और कुलदेवी महालक्ष्मी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवम द्वीप प्रज्वलन संत काष्णि बालयोगी महाराज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फैडरेशन के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता रविकांत गोयल द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामसुंदर गोयल ने की ।
कार्यक्रम में भाजपा नेता रविकांत गोयल के साथ विशिष्ट अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसो. के जिलाध्यक्ष विनोद अग्रवाल वैश्य भारती पत्रिका के चीफ एडिटर हितेश जिन्दल हरियाणा मुकेश अग्रवाल राया वाले उमेश अग्रवाल ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। संचालन पवन गोयल व संजीव अग्रवाल ने किया। मुख्य अतिथि रविकांत गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा समाज कर्म में विश्वास करने के साथ हमेशा सर्वजन की सेवा में तत्पर रहने वाला समाज है।
युवा अग्रवाल समाज सेवा समिति एवम अग्रवाल क्लब बलदेव ने मेहंदी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़ प्रश्नमंच प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरुष्कार स्मृति चिन्ह भेंट करा कर सम्मानित कराया। इस अवसर पर बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अग्रवाल समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने वृद्धजन एवं वृद्ध माताओं का सम्मान किया। कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद अग्रवाल मिश्री वाले दाऊदयाल अग्रवाल ओमप्रकाश अग्रवाल भगतजी सुरेश अग्रवाल नल वाले बांकेलाल अग्रवाल विनोद गर्ग सुभाष अग्रवाल हरीओम अग्रवाल दिनेश अग्रवाल वालीसेठ डा. सत्यप्रकाश आर्य विनोद गर्ग धनीराम अग्रवाल ओमप्रकाश अग्रवाल विनोद गोयल राकेश गर्ग तुलसीराम अग्रवाल छैलविहारी गोयल डा. केके अग्रवाल मीडिया प्रभारी डिंपल गोयल सहित आदि मौजूद रहे।