84 कोस की श्री ब्रज कमल ब्रजयात्रा प्रारंभ, विश्राम घाट पर किया यमुना पूजन

मथुरा। शनिवार को श्री ब्रज कमल ब्रजयात्रा 84 कोस की विशाल परिक्रमा यात्रा प्रात: 8 बजे श्रीधर पैलेस से प्रारंभ हुई। शोभयात्रा में सम्प्रदाय निशानी के साथ वैष्णवो द्वारा भव्य रास गरबा किया गया तत्पश्चात पुण्य तीर्थ विश्राम घाट बल्लभाचार्य की बैठक पर समस्त वैष्णवो के साथ यमुना पूजन कर नियम ग्रहण किया। दौरान विधि विधान से माँ यमुना का पूजन किया गया।
मीडिया प्रभारी सचिन चतुर्वेदी ने बताया कि आज यात्रा नायक जयदेव बाबा द्वार नियम ग्रहण किया गया शाम को अन्तर्ग्रही परिक्रमा कर समस्त मंदिरो के दर्शन कर विश्राम घाट पर यमुना जी की भव्य आरती जयदेव लाल द्वारा की जाएगी। कल यात्रा सुबह मधुबन के लिए प्रस्थान करेगी। पूजन आचार्य माखन लाल शास्त्री द्वारा कराया गया। नियम ग्रहण बड़े चौबेजी व भानेज चौबेजी ने कराया। यात्रा में गोस्वामी 108 जयदेव लाल घाटकोपर मुबंई गोस्वामी मिलन बाबा कामवन विपुल भाई जतिन भाई संजय भाई कल्पेश भाई संजय चतुर्वेदी सुरेश शर्मा सुखदेव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।