सुरीर। सोशल मीडिया पर कुछ लोग बिना सोचे-समझे ऐसी पोस्ट अपलोड अथवा शेयर कर देते है जिससे विवाद की स्थिति उतपन्न हो जाती है। मांट तहसील के गांव भिदौनी के एक युवक ने फेसबुक पर हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी है जिसे देख हिंदूवादी संगठन व सवर्ण समाज के लोग भड़क गए। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। गांव भिदौनी के थान सिंह मौर्य ने हिंदू देवी देवीताओं प्रति अपमान व आपत्तिजनक पोस्ट डाली है जिसमें दुर्गा मां के बारे में बहुत ही आपत्तिजनक बात कही है। इसके अलावा ब्रह्मण समाज के लोगों के प्रति अभद्र टिप्पणी की है। फेसबुक पर ऐसी पोस्ट देख कर लोग भड़क गए।
भाजपा के सुरीर मंडल अध्यक्ष दिनेश आचार्य, महामंत्री विकास रावत, जिला सह कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, किसान नेता लोकेश ठाकुर, हेमंत वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय समेत हिंदूवादी संगठन व सवर्ण समाज के लोग शुक्रवार को कोतवाली सुरीर पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर सजंय त्यागी का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट व टिप्पणी के आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.