वृन्दावन में अवैध मार्केट और कॉलौनी पर दहाडा विप्रा का महाबली

मथुरा। मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल द्वारा गत दिवस वृन्दावन नगर में की गयी ध्वस्ती करण की कार्यवाही से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। इस दौरान टीम ने दो स्थानों पर कार्यवाही कर अवैध निर्माण करने वालों के हौसलों पर कडा प्रहार किया। टीम ने जेसीबी से सुनरख रोड पर लाखन सिंह द्वारा अवैध रूप से बनवाई गयी दुकानों हेतु की गई चिनाई एवं कॉलम को गिरा दिया गया।

इसके अलावा टीम ने वराहघाट क्षेत्र में राजू सैनी, सतीश, आनंद ठाकुर, राजेश गौतम आदि द्वारा बिना स्वीकृति के काटी जा रही कॉलौनी की चाहरदिवारी प्लाटो की नींव आदि को ध्वस्त कर दिया । इस दौरान टीम में सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह, अवर अभियंता सुनील कुमार शर्मा, दिनेश कुमारगुप्ता , मनोज कुमार अग्रवाल, अनिरुद्ध यादव मौजूद रहे।
प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार सिंह का कहना है कि बिना नक्शा मंजूर कराये किसी भी प्रकार का निर्माण वैध नहीं है। अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।