बरेली में आयोजित विराट व्यापारी सम्मेलन में मथुरा के व्यापारियों को मिले महत्वपूर्ण दायित्व
मथुरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल द्वारा बरेली में विराट व्यापारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के व्यापारीयों द्वारा भागीदारी की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत रवि कुमार अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष मुकुल कुमार अग्रवाल को प्रदेश महामंत्री मथुरा के कृष्ण मुरारी खंडेलवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष अमित जैन को प्रदेश अध्यक्ष (युवा) मदन मोहन श्रीवास्तव को प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया। जिसकी घोषणा कार्यक्रम मंच से करतल ध्वनियों के बीच की गई।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने घोषणा की कि मथुरा में व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहेंगे।
इस आयोजन में भाग लेने के लिये मथुरा जनपद से दर्जनों की संख्या में प्रदेश महा-सम्मेलन मे पहुंचे व्यापारियों में अभिनव सक्सेना नरेश कुमार हरिसिंह श्याम सिंघल मनोज श्रीवास्तव विजय कुमार हेमंत गर्ग अशोक प्रवीण मुकेश आदि प्रमुख रहे।