प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा। रविवार के अवकाश के दिन भी आज मथुरा वृंदावन नगर निगम का जनरल गंज स्थित मुख्यालय खुला रहा । कारण यह था कि नगर निगम द्वारा गृह कर और जल कर, सीवर कर को लेकर दिए गए नोटिस में अधिक धनराशि की डिमांड से आम नागरिक काफी उदेलित है जिनकी आपत्तियों के निस्तारण की आज राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई। निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम के नेतृत्व में राजस्व अधिकारियों और निरीक्षकों ने अलग-अलग वार्डो से प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई करते हुए कार्रवाई की।
बताया जाता है कि नगर निगम गठन के उपरांत पहली बार जीआईएस सर्वे के उपरांत लोगों को नोटिस प्राप्त हुए हैं जिनको देखकर उनके होश उड़ गए हैं। आज निगम कार्यालय में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने जब अधिकारियों के सामने अधिक धनराशि की समस्या उठाई तो उनको निगम के रूल रेगुलेशन बताते हुए अवगत कराया गया कि कर निर्धारण नियम अनुसार ही किया गया है। करीब एक दर्जन लोगों के नोटिस और वास्तविक रजिस्ट्री में माप तोल की शिकायत पाई गई जिसकी जांच के आदेश दिए गए। कुछ लोगों ने शिकायत की जो नोटिस उनको मिले हैं उनमें कहीं पिता का नाम गलत है तो कहीं गृह स्वामी का।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम का कहना है कि उनका प्रयास है कि अवकाश के दिनों में भी नगर निगम कर्मचारी ऑफिस आ कर लोगों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों का निस्तारण करें ताकि इसी वित्तीय वर्ष में ही राजस्व सिस्टम का नियमितीकरण किए जा सके। उनका कहना था कि नगर आयुक्त अनुनय झा का स्पष्ट कहना है कि नोटिस कर्ता कि बिना आपत्ति सुनें कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाए। निगम प्रांगण में स्थित राजस्व विभाग के अलग-अलग कक्षा में कर अधीक्षक उम्मेद सिंह सहित अन्य अधिकारी रामेश्वर दयाल हरी किशन जीशान आदि ने आपत्तियों पर सुनवाई की। इस दौरान अलग-अलग वार्डो के पार्षद सहित जीआईएस सर्वे कंपनी के नितिन शर्मा राजबीर भी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.