अग्रसेन जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन करेगा दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम , सिलाई मशीन दी जाएंगी महिलाओ को
मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 2 दिन का भव्य आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 26 सितं को होटल मुकुंद धाम भूतेश्वर रोड पर सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन जी को पुष्पांजलि एवं इसके पश्चात समाज की 21 ग्रहणीयों को सिलाई मशीन का वितरण एवं इस वर्ष 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में पास हुए मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान के अलावा नव दुर्गा के प्रथम दिन के अवसर पर संगीत संध्या का भी आयोजन होगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विवेक अग्रवाल जी एल ए एवं संयोजक मनीष अग्रवाल माला वाले बनाए गए हैं। 26 सितंबर को कार्यक्रम में समाज की 21 महिलाओं को नरेंद्र अग्रवाल मुकुट वाले एवं अनुराग मित्तल प्रेस वालों की ओर से सिलाई मशीन भेंट की जाएंगी साथ ही जया पदम अग्रवाल बिसावर वालों की स्मृति में संयोजक कृष्ण गोपाल बिसावर वालों की ओर से मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
महामंत्री अनुराग मित्तल प्रेस वालों ने बताया कि 6 अक्टूबर को वरिष्ठ डॉक्टर सम्मान संयोजक संजय जिंदल की ओर से वरिष्ठ अग्रमाता सम्मान संयोजक अवधेश अग्रवाल गया वालों की ओर से वरिष्ठ अग्रजन सम्मान संयोजक कृष्ण मुरारी अग्रवाल की ओर से एवं सीए छात्र-छात्राओं का सम्मान संयोजक अजय अग्रवाल आलू बालों की ओर से किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता के लिए निखिल अग्रवाल अंकिता गोयल इशिका गर्ग रितु अग्रवाल विनोद सर्राफ माधव अग्रवाल राधा अग्रवाल सोनल मित्तल चीनू जैन जीतू गर्ग अतुल बंसल एवं विनोद अग्रवाल दोना पत्तल वालों एवं प्रियेश अग्रवाल को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया है।
इस संबंध में सभी संयोजक एवं समन्वयको की एक बैठक अग्रवाल रेस्टोरेंट पर हुई जिसमें सभी संयोजकों का राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजय कांत गर्ग ने दुपट्टा उड़ा कर स्वागत किया। इस अवसर पर उज्जवल अग्रवाल कृष्ण गोपाल अग्रवाल विनोद अग्रवाल अखिल अग्रवाल खांड वाले राजकुमार अग्रवाल बर्तन वाले पवन अग्रवाल अडूकी वाले अतुल बंसल सुधीर गोयल अंकिता गोयल निखिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।