73 सवा मनी का लगेगा भोग, 73 फीट ऊंचा बन रहा है स्टेच्यू
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 17 सित. को जन्मदिवस पर मथुरा में विराट व्यापारी समागम का नवीन मंडी परिसर में आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में देश प्रदेश के कई हजार व्यापारी वर्ग से जुड़े लोगों के भाग लेने की संभावना है। आयोजन में बड़े व्यापारियों के साथ-साथ मध्यम तबके के व्यापारी, ढकेल, खौमचे वाले भी शामिल रहेंगे।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने 17 सित. को आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन भव्य अनूठा विशालतम होगा। मोदी जी का इस दिन 73वां जन्मदिन होने के कारण 73 सवा मनी का भोग लगाया जायेगा। करीब 4 हजार किलो देशी घी के लड्डू बनेंगे। इसके अलावा उनकी 73 फीट ऊंची प्रतिमा (स्टेच्यू) बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी दिन मुकुंद बिहार मसानी पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्य समिति की बैठक प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी जो दोपहर एक बजे तक चलेगी।
इस बैठक में समूचे देश के करीब 500 प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे। दोपहर तीन बजे से 6 बजे तक नवीन मंडी परिसर बाईपास में व्यापारी समागम सम्मेलन होगा। इसमें करीब 5 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। सौ फुट से बड़ी स्टेज के साथ विशालकाय पंडाल के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। बाहर से आने वाले व्यापारियों के ठहरने के लिए मथुरा वृंदावन के होटलो में करीब 150 कमरे बुक कराये गए है। मथुरा जनपद के बड़ी संख्या में व्यापारी समागम की तैयारियों को लेकर रात दिन एक किये हुए है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.