वृंदावन के युवा पत्रकार अरुण यादव का स्वर्गवास

मथुरा। नगर के युवा वरिष्ठ पत्रकार अरुण यादव का मंगलवार को उपचार के दौरान अस्पताल में स्वर्गवास हो गया। इस दुखद सूचना के मिलते ही वृंदावन सहित समूचे जिले के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। नियो न्यूज़ चैनल के वृंदावन प्रभारी और उपजा के अध्यक्ष करीब 40 वर्षीय अरुण यादव की तीन-चार दिन पूर्व अचानक तबीयत खराब हो गई थी तब से उनका रामकिशन मिशन अस्पताल कारे बाबू में उपचार चल रहा था।
बताते हैं कि उनके शरीर के सभी आर्गन खराब हो गए थे। उनके जल्द स्वस्थ्य होने के लिए लगातार कई दिन से हवन पूजा भी की जा रही थी। वरिष्ठ पत्रकार पवन गौतम ने आज दोपहर रोते-रोते अरुण के स्वर्ग सिधारने की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार साथी और वृंदावन के प्रतिष्ठित नागरिक अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल से उनका पार्थिव शरीर उनके पागल बाबा मंदिर के समीप स्थित आवास पर ले जाया गया।