कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन। तहसील के दो कर्मचारियों को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने विगत एक माह से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रखा है। सोमवार को अधिवक्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठे, कर्मचारियों को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया।
गौरतलब है कि गोवर्धन तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के पेशकार लहरेश व राधाकुंड लेखपाल ब्रजभूषण अवस्थी, आरके नरेंद्र तरकर आदि पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए है । कर्मचारियों की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ता विगत एक माह से न्यायिक कार्य से विरत हैं। अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के चलते फरियादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही रुपये लेने का एक ऑडियो वायरल हुआ है।
अधिवक्ता पवन कुमार एवं गोपाल प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गोवर्धन तहसील में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है जिसके संबंध में पूर्व में भी उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की गई थी। एसडीएम पेशकार लहरेश कुमार द्वारा अधिवक्तागणों को गाली देने व स्पष्ट रूप से रिश्वत लेकर भ्रष्टाचार करने की ऑडियो वायरल हुई थी जिसम ऑडियो में उनके द्वारा सभी अधिवक्तागणों को गंदी गंदी गालियां दी गई थी एवं लेखपाल बृज भूषण अवस्थी द्वारा भ्रष्टाचार लेना स्वीकार किया गया था। गोवर्धन तहसील में धरने पर बैठकर कर जिलाधिकारी नाम ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की गई है। इस मौके पर राधाकृष्ण शर्मा एड. इंद्र भूषण कौशिक गिरधारी लाल शर्मा राधा शरण शर्मा हरिहर सानू राधा कृष्ण कौशिक रामकिशन शर्मा प्रहलाद जोशी पवन शर्मा पीसी कौशिक श्लोक लाल शर्मा राजवीर सिंह हरीश हरसानिया आदि उपस्थित थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.