मथुरा। जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन को रोकने हेतु गठित टास्क फोर्स द्वारा शनिवार की रात्रि परिवहन, खनन, पुलिस विभाग तथा प्रशासन की टीम द्वारा अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध यमुना एक्स्प्रेस वे के राया कट पर चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान ओवरलोड 10 वाहनों को थाने में निरुद्ध किया गया तथा 8 वाहनों का चालान किया गया जिससे लगभग 6 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया ।
अभियान के दौरान उप जिलाधिकारी महावन निकेत वर्मा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज वर्मा जिला खनन अधिकारी जितेंद्र सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहें।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.