मथुरा। शहर के दिल्ली बाईपास मसानी मार्ग पर स्थित नेशनल चैंबर भवन में नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसो. (रजि.) द्वारा आयोजित कार्यक्रम “संवाद से समाधान” में स्थानीय उधमी, व्यापारी समाज के लोगो ने सरकारी स्तर पर आने वाली समस्याओ का खुलासा विधायक श्रीकांत शर्मा और जिलाधिकारी के सामने रखा। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य एवं बाहर से आये व्यापारी वर्ग ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यतिथि मथुरा वृंदावन के विधायक पूर्व ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा जिलाधिकारी नवनीत चहल संस्था अध्यक्ष राजेश बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर चैम्बर में मौजूद सभी व्यापारियों ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी जिन पर अधिकारियों ने शीघ्र ही उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यापारी की दिक्कत उनकी दिक्कत है उनका सपना “दिव्य मथुरा, भव्य मथुरा” बनाना है इसके लिए लिए उन्हें सभी व्यापारी वर्ग का व जनता जनार्दन का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि हम खुद अच्छा करें बस दूसरा क्या कर रहा है इस पर ध्यान न दें, तो एक दिन यह मथुरा ज़रूर बदला हुआ नजर आएगा, यमुना में हम गंदगी न करें यही सभी से आश्वासन चाहिए। इसके लिए वे 90 दिनों बाद फिर ऐसा ही संवाद कार्यक्रम कर व्यापरियों की समस्या सुनकर उन्हें दूर करेंगे।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री चहल ने सड़क की समस्या, जाम की समस्या, ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर करने का आश्वासन दिया । पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र हाथी वालों ने कहा वर्तमान में विद्युत की समस्या बढ़ती जा रही है, व्यापारी वर्ग परेशान है इससे व्यापारियों का काफी नुकसान हो जाता है। मसानी चौराहे पर सही बोर्ड न होने से यात्रियों के सीधे शहर की तरफ आने से जाम की स्थिति बन जाती है । टी टी जेड की सीमा का पुनः निर्धारण हो। जी एस टी का सरलीकरण हो जिससे व्यापारी वर्ग का उत्पीड़न न हो। अध्यक्ष राजेश बजाज ने कहा कि इस कार्यक्रम को कराने का मुख्य उद्देश्य था कि सभी व्यापारी विधायक व अपने जनपद के अधिकरियों से रूबरू हो सकें व अपनी समस्याएं उनके सामने रखें जैसे-उद्योग की समस्या, बिजली की समस्या, शहर की जाम की ट्रैफिक की समस्याओं से सबको निजात मिले। महामंत्री मनीष शोरावाला ने कहा कि अपने मथुरा को प्रदेश में नंबर एक पर लाना है और यह सबके साथ से ही संभव है। दुष्यंत अग्रवाल मुरारी लाल अग्रवाल अक्षय खंडेलवाल कृष्णा दयाल अग्रवाल मदन मोहन श्रीवास्तव विपिन सिंघल ने विशेष रूप से अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस पी सिटी मार्तण्ड प्रताप सिंह एमवीडीए विभाग से सचिव राजेश कुमार सहायक नगर आयुक्त क्रांति शेखर सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे फायर विभाग से प्रमोद शर्मा विघुत विभाग के एस ई सुबोध शर्मा असिस्टेंट लेबर कमिश्नर एम एल पाल एक्स ई एन कुंवर शर्मा एक्स ई एन सचिन शर्मा आदि की उपस्थिति रही । इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल प्रहलाद खंडेलवाल अमित जैन तुषार हाथी वाला मुकेश सिंघल मनोज बजाज राहुल शोरावाला सुनील अग्रवाल सर्राफ शशांक अग्रवाल अमित अग्रवाल उमेश जुगसाना जितेंद्र अग्रवाल पुनीत माटा,शैलेश गोविंद प्रसाद मांट वाले महावीर अग्रवाल आर पी सिंघल संजय शर्मा सुशील दीवान महेश चंद अग्रवाल मुकेश गोयल मुरारी लाल अग्रवाल किशोर अग्रवाल संदीप अडूकि नीरव निमेष जितेंद्र कटारा नरेंद्र अग्रवाल अतुल गर्ग मिनी रामनिवास अग्रवाल गोविंद साड़ी वाले राजीव नैना बॉबी हाथिवाले पंकज ओम प्रकाश पवन अग्रवाल संजय अग्रवाल रवि मास्टर महेश खंडेलवाल अभिषेक वशिष्ठ राज कुमार अग्रवाल कुंज बिहारी रवि अग्रवाल मास्टर मनोज नरेश अग्रवाल उमेश अग्रवाल योगेश माहेश्वरी अजय अग्रवाल प्रदीप अनुराग अग्रवाल अंकित बंसल अतुल गर्ग दिनेश अग्रवाल रमन लाल गुप्ता राजीव अग्रवाल अतुल अग्रवाल अरविंद बकुल बंसल मुरारीलाल, विजय गोयल प्रवीण अग्रवाल अतुल मित्तल विजय बंटा सुभाष सक्सेना विवेक अग्रवाल धीरेन्द्र भार्गव कपिल गोयल हेमंत ढींगरा प्रशांत माहेश्वरी राज कुमार अग्रवाल विशाल बंसल महेश चंद्र कसेरे विजय मित्तल विजय गर्ग कुणाल अग्रवाल शैलेश मित्तल आकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.