राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर व्यापारियों ने लिया भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
मथुरा। सुबह से रात तक बिना किसी आलस्य के मेहनत कर अपने परिवार का ही नहीं देश का भी अगर कोई पालन कर रहा है तो वो व्यापारी है। लाख कष्ट सहकर भी व्यापारी जुटा है कि भारत कैसे विकसित बने । यह उदगार भामाशाह सभागार में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के मौक़े पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने व्यक्त करते हुए कहा कि भारत को अगले बीस सालों में विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है।
व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय अल्पाइन ने कहा कि कोरोना काल से ही व्यापारी बहुत परेशानी में है व्यापार पटरी पर नहीं आया है फिर भी जैसे तैसे व्यापारी दिन रात मेहनत कर परिवार को चला रहा है सरकार को व्यापारियों को पेंशन देने की घोषणा करनी चाहिए । जिला महामंत्री नवीन नागर ने कहा कि जी एस टी के 28 प्रतिशत वाले स्लैब को खत्म कर पेट्रोल डीजल को भी जी एस टी के दायरे में लाना चाहिए । युवा के जिलाध्यक्ष राजू पंडित ने कहा कि टैक्स अदा करने वाले व्यापरियों को इनकम टैक्स में छूट की सीमा कम से कम 10 लाख होनी चाहिए ।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशोर भरतिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम चीन से आगे निकलने की बात करते हैं इसके लिए सरकार को लाइसेंस राज खत्म कर व्यापार को बढ़ावा देने तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए आधारभूत सुविधायें देने के साथ सरकारी विभागों का हस्तक्षेप खत्म करना होगा । इस मौक़े पर अलग अलग क्षेत्रों के व्यापारियों मुरारी सरन् सराफ अरविन्द विसावर अशोक कुमार आढ़ती दीना नाथ अग्रवाल दिनेश सादाबाद अंशुल शोरा महावीर अग्रवाल राजेंद्र सराफ सुनील बंसल प्रदीप सराफ पी के अनमोल विसावर राघवेंद्र गर्ग भगवान दास खंडेलवाल कृष्ण कुमार कन्नू नितिन मार्बल संजय दलाल राकेश गर्ग आढ़ती पंकज जौहरी को उनके व्यापारिक योगदान के लिए भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.