मथुरा। भूतेश्वर स्थित जलकल सभागार में नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के औरंगाबाद जोन के अन्तर्गत आने वाले समस्त वार्ड के पार्षदगणों के साथ बैठक की गयी है जिसमें महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा पार्षदो की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए ।
बैठक में पार्षदो ने एक-एक कर अपने अपने वार्डो की समस्याएं रखी जिसमें कई स्थानों पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं कराये गये है ठेकेदार द्वारा कार्य को बीच में अधूरा छोड दिया गया है। साथ ही कई निर्माण पूर्ण होने के उपरान्त सडक टूट गयी है जिसकी मरम्मत ठेकेदार द्वारा नहीं की जा रही है। इस पर नगर आयुक्त अनुनय झा ने अधिशासी अभियंता सिविल को निर्देशित किया कि ठेकेदारों से तत्काल कार्य पूर्ण कराये जहां सडक क्षतिग्रस्त हो गयी है उसकी अबिलम्ब मरम्मत करायी जाये।
बैठक में वार्ड सं. 37, 46, 35, 51 एवं 61 के पार्षदगणों द्वारा गंगाजल सप्लाई सुचारू न होने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी। पार्षदगणों द्वारा यह भी शिकायत की गयी किकही कही पाइप लाइन लीकेज होने के कारण गंगाजल नहीं आ पा रहा है। बैठक में जल निगम के सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया कि वह सभी पार्षदगणों के साथ एक बार स्वयं बैठक करें इसके उपरान्त स्थलीय निरीक्षण करते हुये समस्या का समाधान करायें। पेयजल हेतु नवीन सबमर्सिबल एवं पाइप लाइन विछाये जाने की मांग भी गयी, जिस पर प्रस्ताव बनाने के अधिशासी अभियंता जल को कहा गया।
बैठक में पार्षदगणों द्वारा हाईमास्ट लाइट लगाये जाने का अनुरोध किया गया इस पर नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि सितम्बर के प्रथम सप्ताह में वार्डों में एक-एक सोलर मिनीमास्ट लाइट लगाये जाने का कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा।
बैठक में चन्द्रभान पार्षद वार्ड सं. 07 गोविन्द सिंह पार्षद वार्ड सं. 08 गोविन्द सिंह पार्षद वार्ड सं. 09 सुरेश धनगर पार्षद वार्ड सं. 10 सूरज तोमर पार्षद वार्ड सं. 16 मोहन सिंह पार्षद प्रतिनिधि वार्ड सं. 26 रूपसिंह पटेल पार्षद वार्ड सं. 31 पार्षद प्रतिनिधि वार्ड सं. 36 श्रीपाल सिंह पार्षद वार्ड सं. 37 विनोद भारद्वाज पार्षद वार्ड सं. 46 विष्णु चौधरी पार्षद वार्ड सं. 51 राकेश ठेनुआ पार्षद प्रतिनिधि वार्ड सं. 53 तुलसीराम यादव पार्षद वार्ड सं. 55 उमेश भारद्वाज पार्षद वार्ड सं. 61 एवं नगर निगम के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.