नई दिल्ली। आईसीसी ने भारत और पाकिस्तान की टीमों पर जुर्माना लगाया है। एशिया कप 2022 में 28 अगस्त को अपने ग्रुप ए मैच में धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस हाई वोल्टेज मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा और बाबर आजम तय समय के अंदर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाए थे। नए नियमों के अनुसार अगर कोई टीम समय पर पूरे ओवर नहीं कर पाती तो शेष ओवरों के दौरान 30 गज के घेरे में 4 की जगह 5 फील्डर रखना अनिवार्य होगा।
आईसीसी एलीट पैनल के मैच रेफरी जेफ क्रो ने रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीमों नय समय सीमा के अंदर दो ओवर कम करवाने के कारण प्रतिबंध लगाया गया। आईसीसी की खिलाड़ियों और टीम के सहयोगी सदस्यों के लिए आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (न्यूनतम ओवर-रेट से संबंधित) के तहत अगर टीम निर्धारित समय में तय ओवर गेंदबाजी करने में विफल रहती है तो खिलाड़ियों पर हर ओवर के लिए उनकी मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। दोनों कप्तानों ने इस अपराध को और प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी। मैदानी अंपायर मसूदुर रहमान और रुचिरा पिल्लियागुरुगे, तीसरे अंपायर रवींद्र विमलासिरी और चौथे अंपायर गाजी सोहेल ने आरोप लगाए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.