अनंत चतुर्दशी 9 सितं को सजेगी गिरिराज तलहटी, 21 हज़ार किलो गाय के घी से बना प्रसाद चखेंगे प्रभु

उड़ीसा और कोलकाता के कारीगर बना रहे शेषमहल, समाजसेवी राघवेंद्र गर्ग को मुख्य संयोजक चुने गए

मथुरा। ब्रज के प्रमुख उत्सवों में शुमार अनंत चतुर्दशी पर गोवर्धन की गिरि तलहटी में होने वाले अलौकिक भव्य दिव्य छप्पन भोग के लिए उड़ीसा और कोलकाता के कारीगर शेष महल बना रहे हैं इस प्रमुख अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव के लिए गिरिराज सेवा समिति की आम सभा में शहर के प्रमुख समाजसेवी राघवेंद्र गर्ग को मुख्य संयोजक चुना गया है । समिति के संस्थापक व्यापारी नेता मुरारी अग्रवाल ने श्री गर्ग का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया । सर्वसम्मति से मुख्य संयोजक चुने जाने पर श्री गर्ग ने कहा कि छप्पन भोग महोत्सव के लिए देश विदेश से लाखों लोग दर्शनों को आते हैं और भक्ति भाव से इस आयोजन से जुड़े हैं इस बार सभी भक्तों को शेष महल में शेषावतार स्वरूप में विराज रहे गिरिराज प्रभु के दर्शन होंगे इसके लिए सप्त रत्नों से सजा शेषावतार स्वरूप देश के दक्ष कारीगर बना रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष दीना नाथ अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित आम सभा में समिति के महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती ने बताया कि महोत्सव 7 सितं से दुग्ध धार परिक्रमा से शुरु होगा 8 सितंबर को दिव्य पंचरत्नम महाभिषेक कामधेनु गाय के दूध और सप्त नदियों के जल से होगा इसी दिन स्वामी श्री हरिदास संगीत समारोह शाम 6 बजे होगा।अगले दिन 9 सितंबर अनंत चतुर्दशी को शेष महल में विराजे हुए शेषावतार प्रभु के दर्शन होंगे। इसके लिए 21 हज़ार किलो शुद्ध गाय के घी का प्रसाद प्रभु को अर्पण किया जायेगा। इस मौक़े पर संचालन समिति के सदस्य किशोर सर्राफ राजेंद्र सर्राफ भगवान दास खंडेलवाल मुरारी सरन् सर्राफ राकेश गर्ग सुनील बंसल प्रदीप सर्राफ पी के कृष्ण कुमार कन्नू तुषार हाथी वाले महावीर अग्रवाल सुनील पेंट्स दिनेश सादाबाद नितिन मार्बल अंशुल शोरा अनमोल विसावर प्रदीप खंडेलवाल राजीव अग्रवाल पवन बंसल् अंकित बंसल नरेन्द्र अलीगढ़ लल्लू सिंह गिरीश सर्राफ वृन्दावन पंकज जौहरी अमित मार्बल संजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।